Bigg Boss 18: टाइम गॉड Shrutika ने इस बार पलट दी बाजी, किसने किस पर किया नॉमिनेशन का वार?

Bigg Boss 18 Nominations: ‘बिग बॉस 18’ में नॉमिनेशन की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया और इस बार टाइम गॉड श्रुतिका ने पूरी बाजी ही पलट कर रख दी।

Bigg Boss 18 Nominations

Bigg Boss 18 Nominations

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Nominations: ‘बिग बॉस 18’ में आए दिन नए-नए ड्रामा और बवाल देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में शो से तीन कंटेस्टेंट्स का एविक्शन हुआ है। अब एक बार फिर शो में नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई और इस बार टाइम गॉड श्रुतिका ने पूरी बाजी कैसे पलट दी है, कौन-कौन नॉमिनेट हुआ है, चलिए आपको बताते हैं।

श्रुतिका को इम्युनिटी गिफ्ट बांटने का मौका

श्रुतिका को सबसे पहले इम्युनिटी गिफ्ट बांटने का मौका मिला, सबसे ज्यादा वो किसी कंटेस्टेंट को 5 गिफ्ट दे सकती थीं और कम से कम 1 गिफ्ट। ऐसे में श्रुतिका ने अपनी पिछली गलतियों को ना दोहराते हुए करणवीर और चुम को 5-5 गिफ्ट्स दिए वहीं शिल्पा और चाहत को 4-4, रजत और कशिश को 3-3, विवियन और सारा को 2-2 जबकि ईशा और अविनाश को 1-1 गिफ्ट दिया। इसका ये मतलब रहा कि अगर किसी को करण और चुम को नॉमिनेट करना है तो उन्हें कम से कम 5 कंटेस्टेंट्स द्वारा नॉमिनेट किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

किसने-किसे किया नॉमिनेट?

अविनाश मिश्रा ने सबसे पहले सारा और कशिश को नॉमिनेट किया है। वहीं करणवीर ने ईशा और सारा को नॉमिनेट किया है। रजत ने चाहत और सारा को नॉमिनेट किया है जबकि ईशा ने चाहत और कशिश पर नॉमिनेशन का वार किया, विवियन ने भी चाहत और कशिश को ही बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया है। शिल्पा ने अविनाश और चाहत को नॉमिनेट किया है। कशिश ने चाहत और शिल्पा को नॉमिनेट किया है। वहीं सारा ने शिल्पा और करणवीर को नॉमिनेट किया है।

विज्ञापन

कौन-कौन हुआ नॉमिनेट?

इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कुल 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं। अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना, रजत दलाल, कशिश कपूर, चाहत पांडे, सारा खान, ईशा सिंह। अब इन कंटेस्टेंट्स में से किसका सफर बिग बॉस के घर में खत्म हो जाएगा, ये देखना होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ