Bigg Boss 18 Top 5 Finalist Name Reveal: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18), 5 अक्टूबर को कलर्स टीवी पर प्रसारित हुआ था, जिसे आप जियो सिनेमा पर भी देख सकते हैं। अब सलमान खान के इस रियलिटी शो को 2 महीने 6 दिन हो गए हैं। वहीं शो का फिनाले कुछ दिनों के बाद होने को है, हालांकि उसकी डेट अभी सामने नहीं आई है। लेकिन गेम के आधार पर टॉप 5 में आने वाले फाइनलिस्ट के नाम का जिक्र जरूर होना शुरु हो गया है। आइए जान लेते हैं कि आखिर वो कौन से कंटेस्टेंट हैं जो टॉप 5 में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं। ये कंटेस्टेंट के गेम और उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर कहा जा रहा है।
अभी गेम में कौन-कौन
सबसे पहले ये जान लेते हैं कि अभी बिग बॉस 18 के घर में कौन-कौन हैं। 1. विवियन डीसेना, 2. करणवीर मेहरा, 3. श्रुतिका अर्जुन, 4. चुम दरांग, 5. शिल्पा शिरोडकर, 6. अविनाश मिश्रा, 7. तेजिंदर बग्गा, 8. चाहत पांडेय, 9. सारा अरफीन खान, 10. इडिन रोज, 11. यामिनी मल्होत्रा, 12. दिग्विजय सिंह, 13. रजत दलाल, 14 कशिश कपूर, 15. ईशा सिंह।
कौन टॉप 5 में होगा शामिल
अब उन कंटेस्टेंट के नाम जान लेते हैं जो टॉप 5 में शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी फिनाले में काफी समय है और मेकर्स ने भी किसी के नाम पर मोहर नहीं लगाई है, लेकिन हम खेल के आधार पर उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर बता रहे हैं कि वो कौन से नाम हैं जो टॉप 5 में अपनी जगह बना सकते हैं।
1. करणवीर मेहरा
करणवीर मेहरा का नाम इस लिस्ट में शामिल है जो फिनाले में टॉप 5 फाइनलिस्ट बन सकते हैं। बीते वीकेंड का वार में फराह खान ने सलमान खान की जगह शो को होस्ट किया। उन्होंने शो में आते ही कहा कि बिग बॉस 18 तो करणवीर शो बन गया है। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि जिस तरह सिद्धार्थ शुक्ला शो के विनर बन गए उसी तरह हो सकता है कि करणवीर मेहरा भी ट्रॉफी ले जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें:25 लाख का नया सवाल, जवाब जानते हुए भी साढ़े 12 लाख जीतने से चूका आशुतोष
2. विवियन डीसेना
अगला नाम है विवियन डीसेना का जो घर में आए ही कलर्स के लाडले के नाम से थे। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी शानदार है, इस वजह से उन्हें काफी वोट भी मिल रहे हैं। फैन फॉलोइंग की वजह से उनके टॉप 5 में फाइनलिस्ट में बनने के चांस बहुत ज्यादा हैं।
3. रजत दलाल
अब रजत दलाल के तो क्या कहने, उनका खेल अलग ही ट्रैक पर चल रहा है। एक तरफ वो गुस्सैल रवैये की वजह से लाइमलाइट में बने रहते हैं। वहीं दूसरी तरफ वो कब यू-टर्न ले लेते हैं किसी को पता ही नहीं चलता। अब ऐसे इंसान का तो टॉप 5 में जाना कहीं न कहीं पक्का ही समझो।
4. दिग्विजय राठी
वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले दिग्विजय राठी का गेम भी काफी अच्छा चल रहा है। उन्होंने टाइम गॉड बन भी अपना गेम अच्छे से प्ले किया। उनके फिनाले में टॉप 5 में जाने के चांस बहुत ज्यादा हैं।
यह भी पढ़ें: Vivian Dsena की 5 खामियां, जो उन्हें ले जा रही चमचमाती ट्रॉफी से दूर
5. अविनाश मिश्रा
इस लिस्ट में अविनाश मिश्रा का नाम भी शामिल है। वो हर किसी के मुद्दों में कूद पड़ते हैं। इसके अलावा अब वीकेंड का वार के बाद से उनका एक अलग ही रंग देखने को मिला है।
उन्होंने खुद कहा है कि अब वो अपना गेम अलग अंदाज में प्ले कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ फेम एक्टर के घर से आई बुरी खबर, मां की मौत से टूटे एक्टर
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
3 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
4 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
6 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
6 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines