Bigg Boss 18 से बेघर होते ही Chahat Pandey ने किए 5 खुलासे, Rajat की खोली पोल!

Bigg Boss 18 Chahat Pandey Eviction Interview: बिग बॉस 18 से बाहर आते ही चाहत पांडे ने किसे बताया शो का विनर, चलिए आपको बताते हैं।

Bigg Boss 18 Chahat Pandey Eviction Interview

Bigg Boss 18 Chahat Pandey Eviction Interview

Bigg Boss 18 Chahat Pandey Eviction Interview: बिग बॉस 18 के घर से चाहत पांडे को एविक्ट कर दिया गया है। चाहत काफी मजबूत दावेदार मानी जा रही थीं लेकिन फिनाले से सिर्फ एक हफ्ते पहले उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। चाहत पांडे ने बेघर होते ही अपने इंटरव्यू में कई कंटेस्टेंट्स पर निशाना साधा है। चाहत पांडे ने क्या कुछ कहा है, चलिए आपको बताते हैं।

अविनाश को बताया बदतमीज 

सबसे पहले चाहत पांडे ने अविनाश मिश्रा के लिए कहा कि वो एक नंबर का बदतमीज इंसान है। चाहत ने कहा कि उसने मेरे लिए जो कुछ भी बोला है, बस एक बार उसे ये सोच लेना चाहिए कि अगर मेरी जगह उसकी कोई बहन होती तो भी क्या ये सब कह पाता। अविनाश मिश्रा को लेकर चाहत ने काफी जहर उगला है।

ईशा सिंह को बताया वैंप

चाहत ने अपने एविक्शन इंटरव्यू में ईशा सिंह को वैंप बताया है। चाहत का कहना है कि ईशा को मेरी जगह पर एविक्ट हो जाना चाहिए था। क्योंकि वो अविनाश के बिना कुछ भी नहीं है। चाहत ने कहा ईशा ने अविनाश को अपना नौकर बनाकर रखा हुआ है। अविनाश उसके लिए सब कुछ कर रहा है और वो खुशी-खुशी सबकुछ उससे करवा रही है।

रजत दलाल को कहा पलटू

रजत दलाल को लेकर भी चाहत पांडे ने काफी कुछ कहा है। सबसे पहले चाहत ने कहा कि रजत दलाल एक नंबर का पलटू है। वो सबकुछ जानते हुए भी कुछ ना जानने का नाटक करता है। जैसे उसके आगे अगर कोई अंग्रेजी का शब्द यूज कर लो तो वो कहता है उसे समझ में ही नहीं आया लेकिन वो झूठ बोलता है उसे सबकुछ समझ में आता है। चाहत ने कहा कि रजत ने उन्हें काफी रुलाया है, फिर बाद में चुप कराने भी आता था।

करणवीर पर क्या बोलीं चाहत?

इसके अलावा करणवीर को लेकर चाहत ने कहा कि वो चाहती हैं कि उनके या चुम में से कोई एक जीत जाए। हालांकि चाहत ने कहा कि करणवीर ने जब उन्हें कहा कि उनके मगरमच्छ के आंसू हैं तो उन्हें काफी बुरा भी लगा था। इसके अलावा उन्होंने चुम की भी जमकर तारीफ की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ