Eisha को टाइम गॉड बनाने के लिए विवियन-एडिन से खेल गए BIGG BOSS, बायस्ड होने का दिया सबूत

Bigg Boss 18 Time God Task: बिग बॉस 18 में नए टाइम गॉड के लिए टास्क रखा गया। इस बार भी बिग बॉस पूरी तरह से बायस्ड दिखे और ईशा को जिताने के लिए नया दांव चल दिया।

Bigg Boss 18 Time God Task

Bigg Boss 18 Time God Task.

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Time God Task: बिग बॉस 18 इन दिनों टीवी का सबसे हॉट टॉपिक बना हुआ है। इसकी वजह घर के सदस्य तो है ही। इसके अलावा खुद बिग बॉस की बॉयसनेस भी है, जिसका सबूत समय समय पर दर्शकों को देखने को मिल रहा है। विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह और शिल्पा शिरोडकर घर में मौजूद यह कुछ ऐसे सदस्य हैं, जिनकी गलतियां भी बिग बॉस को शायद दिखाई नहीं देती हैं। अब टाइम गॉड टास्क ही देख लीजिए जिसके बायस्ड होने का अंदाजा लगाते हुए दिग्विजय ने उसे बाहर किया, बिग बॉस ने उसे ही टास्क का संचालक बना दिया। हद तो तब हुई, जब ईशा को टाइम गॉड बनाने के लिए मेकर्स ने नया दांव चला।

टाइम गॉड के लिए हुआ टास्क

बिग बॉस 18 के लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला कि घर का नया टाइम गॉड बनने के लिए घरवालों के बीच में टास्क हुआ। इस दौरान मेकर्स ने एक्स टाइम गॉड को पावर दी कि वह टास्क के दावेदार को चुनेंगे। चूंकि दिग्विजय राठी पहले से टाइम गॉड थे तो उन्हें पावर दी गई कि वह किस सदस्य को इस टास्क से बाहर करना चाहते हैं। जब दिग्विजय ने अविनाश का नाम लिया तो बिग बॉस ने बायस्ड होकर अविनाश को ही टास्क का संचालक बना दिया।

Advertisment

बिग बॉस भी हुए बायस्ड

संचालक अविनाश मिश्रा होंगे तो जाहिर है कि अपनी खास दोस्त ईशा सिंह को ही विनर बनाने की कोशिश करेंगे। दोस्त के लिए यह बॉयसनेस बुरी भी नहीं है लेकिन खुद बिग बॉस किसी के लिए बायस्ड हो जाएं तो थोड़ा नहीं काफी अजीब लगता है। विवियन तो उनके लाडले हैं ही अब ईशा भी इस लिस्ट में आ गई हैं।

विज्ञापन

टाइम गॉड के तीन दावेदार विवियन डीसेना, ईशा सिंह और एडिन रोज आपस में एक दूसरे को टक्कर देने उतरे लेकिन किसी और के कंधे पर चढ़कर। जी हां, लेटेस्ट वायरल प्रोमो के मुताबिक, रजत दलाल, करणवीर मेहरा और अविनाश को अपने कंधों पर तीनों दावेदारों में से किसी एक को अपने कंधे पर उठाना था। विवियन को रजत ने, एडिन को करणवीर ने और ईशा को अविनाश ने उठाया।

विज्ञापन

ईशा के सपोर्ट में चला दांव

जाहिर है कि विवियन और एडिन के मुकाबले ईशा वजन में हल्की हैं, तो अविनाश देर तक उन्हें अपने कंधे पर उठा सकेंगे। अगर ईशा टाइम गॉड बनती हैं तो फिर से घर के अंदर अपने ग्रुप को सेफ करने की कोशिश करेंगी। बिग बॉस भी शायद यही चाहते हैं, तभी तो उन्होंने कुछ ऐसा ही टास्क भी दिया। अपडेट यही है कि ईशा घर की नई टाइम गॉड बन चुकी हैं। वहीं करणवीर इस बार भी सो कॉल्ड टाइम गॉड बनकर ही रह गए।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ