Bigg Boss 18 Most Searched Contestant On You Tube: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) एक हाई वोल्टेज ड्रामा शो है जिसे सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। इन दिनों इस शो का जबरदस्त हाइप बना हुआ है, क्योंकि फिनाले नजदीक है। वहीं सभी कंटेस्टेंट के बीच कांटे की टक्कर हो रही है, तीन कंटेस्टेंट नॉमिनेट भी हो गए हैं जिनके सिर पर इविक्शन की तलवार लटक गई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर वो कंटेस्टेंट काफी ट्रेंड हो रहे हैं जिन्हें यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है। इस लिस्ट में करणवीर दूर-दूर तक नहीं है। आइए जान लेते हैं कि वो कौन से कंटेस्टेंट हैं जो न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा सर्च किए जा रहे हैं और लोग उनके बारे में जानने के इच्छुक हैं।
कौन हो रहा सबसे ज्यादा सर्च
सबसे पहले हम उस कंटेस्टेंट के बारे में जान लेते हैं जो यूट्यूब पर सबसे ज्यादा ट्रेंड हो रहा है। उनके बारे में जानने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता है। वहीं इस बार अपनी एक गलती की वजह से रजत नॉमिनेट भी हो गए हैं, साथ में अपनी टीम को भी इस लिस्ट में शामिल कर लिया है जो बेघर होने की रडार पर आ गए हैं। पूरी दुनिया में रजत दलाल को यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सर्च किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: फिनाले से पहले शॉकिंग मिड-वीक इविक्शन, रजत, श्रुतिका या चाहत किसका कटेगा पत्ता?
कौन-कौन हो रहा सबसे ज्यादा सर्च
रतज दलाल के बाद दूसरे नंबर पर चाहत पांडेय का नाम है जो यूट्यूब पर सर्च की जा रही हैं। ये सिलसिला तब से चालू हुआ है जब से उनके रुमर्ज बॉयफ्रेंड का जिक्र हुआ है। हर कोई उनके बारे में जानने के लिए इच्छुक है। तीसरे नंबर पर विवियन डीसेना हैं तो चौथे नंबर पर दिग्विजय राठी हैं। हालांकि वो अभी शो का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन फिर भी यूट्यूब पर सर्च किए जा रहे हैं। पांचवें नंबर पर अविनाश मिश्रा का नाम है।
करणवीर मेहरा का नहीं है नाम
बिग बॉस के घर में तो करणवीर मेहरा हर दिन हंगामा मचा रहे हैं। कभी चाहत के बॉयफ्रेंड का मुद्दा उठाते हैं तो कभी विवियन के संग पंगा लेते हैं। अब बीते दिन तो उन्होंने शिल्पा शिरोडकर तो ही रुला दिया। लेकिन फिर भी यूट्यूब पर न तो कोई उन्हें सर्च कर रहा है और न ही उनका लिस्ट में दूर-दूर तक कोई नाम है। ऐसे में लग रहा है कि करण का एटीट्यूड ही उन पर भारी पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: ‘गेम चेंजर’ से बचने को ‘पुष्पा 2’ ने खेला बड़ा दांव, देख चुके फिर से देखेंगे मूवी
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
19 mins ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 hr agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
2 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
2 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
2 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
4 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
4 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines