'गेम चेंजर' से बचने को 'पुष्पा 2' ने खेला बड़ा दांव, देख चुके फिर से देखेंगे मूवी

Pushpa 2 Reloaded Version With Bonus: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 द रुल के फैंस को मेकर्स ने बड़ा गिफ्ट दिया है, अब फिल्म एक नए वर्जन के साथ दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, आइए जानते हैं पूरी डिटेल…

Pushpa 2 Reloaded Version With Bonus

Pushpa 2 Reloaded Version With Bonus

विज्ञापन

Pushpa 2 Reloaded Version With Bonus: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की ‘पुष्पा 2: द रूल’ (Pushpa 2 the rule) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए नोट छाप रही है। अब तक फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1800 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। लेकिन अब उसे चैलेंज करने के लिए सोनू सूद  (Sonu Sood) की ‘फतेह’ (Fateh) और राम चरण (Ram Charan) की ‘गेम चेंजर’ (Game Changer) आ रही है। इनसे बचने के लिए ‘पुष्पा 2’ के मेकर्स ने ऐसा दांव खेला है कि एक बार फिर से ऑडियंस की भीड़ फिल्म को देखने के लिए थिएटर पर उमड़ने वाली है।

बोनस के साथ आ रहा रिलोड वर्जन

अब अल्लू अर्जुन के फैंस और पुष्पा 2 लवर्स के लिए गुड न्यूज है कि ‘पुष्पा 2: द रूल’ के मेकर्स ने उनके लिए एक बड़ा गिफ्ट तैयार किया है जो उन्हें एक्साइटेड कर देगा। सुकुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म के मेकर्स ने ऐलान किया है कि अब फिल्म को 20 मिनट के नए सीन के साथ फिर से रिलोडेड वर्जन के साथ रिलीज किया जाएगा। ऐसे में जो लोग फिल्म देख चुके हैं उनके लिए अब फिल्म में पूरे 20 मिनट का नया सीन आने वाला है जो बहुत ही मजेदार होगा।

विज्ञापन

कब होगा रिलोडेड वर्जन रिलीज

ये भी जान लेते हैं कि ये फिल्म कब थिएटर पर नए रिलोडेड वर्जन के साथ रिलीज होने वाली है। दरअसल ये मूवी 11 जनवरी 2024 को एक नए वर्जन के साथ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मेकर्स ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी। अब देखने वाली बात होगी की मेकर्स की ये चाल कामयाब होगी या नहीं।

विज्ञापन

‘गेम चेंजर’-‘फतेह’ से बचने के लिए चली चाल

बता दें कि पुष्पा 2 को टक्कर देने के लिए राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म गेम चेंजर 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। उसी के साथ सोनू सूद की फिल्म फतेह भी इसी दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ऐसे में दो फिल्मों का आपस में क्लैश है तो अल्लू अर्जुन की फिल्म के लिए भी चैलेंज है। इसी चैलेंज से बचने के लिए तो मेकर्स ने चाल चली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ