हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss 18: रणवीर शौरी से अविका गौर तक, Salman Khan के शो में आ सकते हैं ये सितारे

Bigg Boss 18 Tentative Contestants List: मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 18 को लेकर फैंस में जबरदस्त बज बना हुआ है। जी हां, शो को लेकर कहा जा रहा है कि 5 अक्टूबर, 2024 को प्रसारित होगा। हालांकि अभी कुछ भी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
BIGG BOSS 18 Update.

Bigg Boss 18 Tentative Contestants List: मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस की अपनी एक अलग ही फैन फॉलोइंग है और दर्शकों में इसको लेकर एक अलग ही क्रेज रहता है। हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 3 खत्म हुआ है। वहीं, अब दर्शकों को बिग बॉस के 18वें सीजन का बेसब्री से इंतजार है। अब भई सलमान खान का शो है, तो जाहिर है कि लोगों में इसके लिए क्रेज तो होगा ही। इस बीच अब शो की टेंटेटिव कंटेस्टेंट लिस्ट भी आ गई हैं। आइए आपको बताते हैं कि बिग बॉस के 18वें सीजन में कौन-कौन आ सकता है?

बिग बॉस 18 में कौन-कौन?

संदीप सिकंद

टीवी प्रोड्यूसर संदीप सिकंद को लेकर कहा जा रहा है कि वो बिग बॉस 18 का हिस्सा बन सकते हैं। संदीप सिकंद कई बार शो में नजर आए हैं। साथ ही वो ज्यादातर वीकेंड का वार पर एक पैनलिस्ट के रूप में भी दिखें हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शो में उनकी कमेंट्री अक्सर चर्चा में बनी रहती है। खबरें हैं कि संदीप बिग बॉस 18 में नजर आ सकते हैं।

जैन सैफी

जैन सैफी की बात करें तो वो एक मशहूर यूट्यूबर हैं, जो दिल्ली में रहते हैं। खबरें है कि मेकर्स ने यूट्यूबर जैन सैफी को भी शो के लिए संपर्क किया है। हालांकि जैन को शो के ओटीटी के तीसरे सीजन के लिए भी ऑफर मिला था, लेकिन वो शो में नजर नहीं आए थे। बता दें कि जैन के प्रोजेक्ट राउंड2हेल को लोगों ने खूब सराहा था।

विज्ञापन

अविका गौर

टीवी पर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कमाल करने वाली एक्ट्रेस अविका गौर को लेकर भी कहा जा रहा है कि वो शो के 18वें सीजन का हिस्सा बन सकती हैं। अविका टीवी का एक ऐसा नाम है जो घर-घर में मशहूर है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या अविका शो का हिस्सा बनेंगी या नहीं?

रणवीर शौरी

बिग बॉस ओटीटी 3 के दूसरे रनर-अप और टॉप 3 कंटेस्टेंट रणवीर शौरी को लेकर भी खबरें हैं कि रणवीर शो के 18वें सीजन का हिस्सा बन सकते हैं। जी हां, फैंस भी एक्टर को बिग बॉस के 18वें सीजन में देखना चाहते हैं। रणवीर के बिहेवियर को देखकर माना जा रहा है कि वो बिग बॉस 18 में शो को कंटेंट दे सकते हैं।

विज्ञापन

शिवांगी खेडकर

बिग बॉस ओटीटी 3 में साई केतन राव नजर आए थे और शिवांगी खेडकर, साई को सपोर्ट करती नजर आई थीं। तबसे ही लोगों ने शिवांगी के शो में आने की डिमांड शुरू की थी। हालांकि देखने वाली बात होगी कि क्या शिवांगी शो का हिस्सा होंगी या नहीं।

डेजी शाह

इस वक्त डेजी शाह को लेकर भी खबरें हैं कि वो बिग बॉस 18 का हिस्सा बन सकती हैं। डेजी शाह ने पिछले कुछ समय से कोई फिल्म या वेब शो नहीं किया है। बिग बॉस 18 के निर्माताओं ने कथित तौर पर उनसे संपर्क किया है।

विज्ञापन

अभी कुछ भी ऑफिशियल नहीं

बता दें कि ये सभी नाम अभी ऑफिशियल नहीं है, बस कयास लगाए जा रहे हैं कि बिग बॉस 18 में इनका जलवा देखने को मिल सकता है। हालांकि आने वाले दिनों में शो के सभी कंटेस्टेंट फाइनल हो जाएंगे। बिग बॉस 18 कथित तौर पर 5 अक्टूबर, 2024 को प्रसारित होगा। हालांकि अभी कुछ भी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें- Arjun-Malaika के बाद एक और कपल का रिश्ता टूटा! इंस्टाग्राम से मिला हिंट, फैंस का भी टूटा दिल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola