Arjun-Malaika के बाद एक और कपल का रिश्ता टूटा! इंस्टाग्राम से मिला हिंट, फैंस का भी टूटा दिल

Shraddha Kapoor unfollows rumoured Boyfriend Rahul Mody: नताशा और हार्दिक, मलाइका और अर्जुन, अनन्या पांडे-आदित्य रॉय कपूर के अलग होने के बाद अब एक और कपल के अलग होने की खबरें आ रही हैं।

Shraddha Kapoor

Shraddha Kapoor

विज्ञापन

Shraddha Kapoor unfollows rumoured Boyfriend Rahul Mody: इन दिनों ऐसा लग रहा है कि फिल्म इंडस्ट्री के कपल्स को किसी की नजर लग गई है। हाल ही में नताशा और हार्दिक ने अपने अलग होने का ऐलान किया। मलाइका और अर्जुन के भी अलग होने की खबरें और अनन्या पांडे-आदित्य रॉय कपूर का भी ब्रेकअप हो गया है। अब हिंदी सिनेमा के एक और कपल के अलग होने की चर्चा हो रही है। हालांकि ये हमारा कहना नहीं है बल्कि इंस्टाग्राम ने इन खबरों को हवा दी है।

श्रद्धा कपूर-राहुल मोदी का टूटा रिश्ता?

दरअसल, बॉलीवुड की ‘स्त्री’ यानी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को लेकर रहा जा रहा है कि उनका और रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी का ब्रेकअप हो गया है। इंस्टाग्राम पर श्रद्धा ने राहुल को अनफॉलो कर दिया है। जैसे ही यूजर्स कि नजर इस पर पड़ी, तो लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि क्या अब श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी भी अलग हो गए हैं।

विज्ञापन
Shraddha Kapoor

Shraddha Kapoor

श्रद्धा ने किया अनफॉलो

बता दें कि अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने ना सिर्फ अपने कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी बल्कि उनकी बहन और प्रोडक्शन हाउस को भी अनफॉलो कर दिया है, जिससे दोनों के अलग होने की खबरों को ज्यादा हवा मिल रही है। हालांकि श्रद्धा कपूर या राहुल मोदी दोनों में से कभी किसी ने भी अपना रिश्ता ऑफिशियल नहीं किया, लेकिन दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता था।

अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में साथ आए थे नजर

दोनों को लेकर यही खबरें थी कि श्रद्धा और राहुल एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में भी दोनों को एक-साथ देखा गया था। इतना ही नहीं बल्कि कुछ दिन पहले श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की थी, जिसमें एक्ट्रेस ने जो नेकलेस पहना है, उसमें ‘R’ बना हुआ था और श्रद्धा ने इसे फ्लॉन्ट किया था। साथ ही इस पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा था कि कुछ नहीं व्रो, श्रंडे है तो कुछ नहीं कर रही।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

श्रद्धा के पोस्ट ने अफेयर की खबरों को दी थी हवा

जैसे ही नेटिजंस ने श्रद्धा कपूर के इस पोस्ट को देखा था तो लोगों ने इस पर जमकर कमेंट्स किए थे। अब श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के अलग होने की खबरें टॉक ऑफ द टाउन में फैल गई है। गॉसिप टाउन में दोनों के अलग होने को लेकर खूब बातें हो रही हैं। हालांकि सच क्या है वो तो श्रद्धा ही जानती है। देखने वाली बात होगी कि क्या एक्ट्रेस इस पर कोई रिएक्ट करती है या नहीं?

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ