Bigg Boss 18 Elimination: बिग बॉस 18 इन दिनों दर्शकों का काफी मनोरंजन कर रहा है। इस हफ्ते की शुरुआत में बिग बॉस ने अनाउंस कर दिया था कि घर में डबल एविक्शन होगा। बीते दिन घरवालों से कम कनेक्शन के आधार पर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट अदिति शर्मा घर से एविक्ट हो गईं। हालांकि ट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं हुआ क्योंकि वीकेंड का वॉर में एक और कंटेस्टेंट का एलिमिनेशन हो गया है। कुल 7 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से जिसका सफर खत्म हुआ है, वह तजिंदर पाल सिंह बग्गा हैं।
तजिंदर हुए घर से एविक्ट
बिग बॉस 18 से जुड़े अपडेट्स देने वाले फैन पेज ‘खबरी भाई’ ने लेटेस्ट पोस्ट शेयर की है, जिसके मुताबिक तजिंदर पाल सिंह बग्गा बिग बॉस 18 के घर से एलिमिनेट हो गए हैं। हालांकि उनका एलिमिनेशन वीकेंड का वॉर पर ही देखने को मिलेगा। एक ही हफ्ते में डबल एविक्शन होने के बाद घर में सिर्फ 14 कंटेस्टेंट्स बचे हैं।
यह भी पढ़ें: BB 18: चाहत और रजत ने किया रोमांटिक डांस, क्या घर में शुरू हो रही नई प्रेम कहानी?
ये 7 कंटेस्टेंट्स थे नॉमिनेट
बता दें कि इस हफ्ते बिग बॉस 18 से बेघर होने के लिए कुल 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट थे। इनमें करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, कशिश कपूर, श्रुतिका अर्जुन, सारा अरफीन खान और तजिंदर पाल सिंह बग्गा शामिल थे। बीते दिन जो लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड्स आए थे, उनमें भी देखने को मिला था कि सबसे कम वोट सारा और तजिंदर को मिले हैं। हालांकि सारा इस बार भी बेघर होने से बच गईं जबकि तजिंदर इस हफ्ते नॉमिनेट हो गए हैं।
एविक्शन से खुश हुए फैंस
उधर, जैसे ही खबर आई कि तजिंदर पाल सिंह बग्गा बिग बॉस 18 के घर से नॉमिनेट हो गए हैं, तो फैंस ने भी राहत की सांस ली। दरअसल, जब से तजिंदर शो में आए थे, उन्होंने आमतौर पर चुप ही देखा गया। हालिया एक या दो हफ्ते से वह घर में एक्टिव हुए थे लेकिन करणवीर मेहरा को ताने मारने के अलावा उनका घर में कोई योगदान नजर नहीं आ रहा था।
अदिति के सबसे कम कनेक्शन
बता दें कि बीती रात आए एपिसोड में तीनों वाइल्ड कार्ड एंट्री एडिन रोज, यामिनी मल्होत्रा और अदिति मिस्त्री को एक्टिविटी एरिया में बुलाया गया जहां अन्य घरवालों को बताना था कि उनकी बॉन्डिग तीनों में से किससे सबसे ज्यादा है। इस प्रक्रिया के दौरान एडिन और यामिनी के कनेक्शन घरवालों के साथ ज्यादा निकले। वहीं अदिति के कम कनेक्शन होने की वजह से उन्हें एलिमिनेट कर दिया गया।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
7 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
9 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
10 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
10 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
13 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
13 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines