Rajat And Chahat Romantic Dance: बिग बॉस का इतिहास रहा है कि घर के अंदर किसी न किसी कंटेस्टेंट्स की प्रेम कहानी शुरू होती है। इस सीजन में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। करणवीर मेहरा और चुम दरांग के बीच का बॉन्ड तो किसी से छिपा नहीं है। अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की दोस्ती भी किसी से छिपी नहीं है। अविनाश तो कह भी चुके हैं कि ईशा उन्हें पसंद है। अब लगता है कि एक और प्रेम कहानी बिग बॉस 18 में शुरू होने जा रही है। यह रजत दलाल और चाहत पांडे हो सकते हैं। दोनों की केमिस्ट्री देखने के बाद फैंस के मन में भी यही सवाल आ रहा है।
रजत और चाहत ने किया रोमांटिक डांस
जाहिर है कि वीकेंड का वॉर पर होस्ट सलमान खान घरवालों को कोई न कोई टास्क देते हैं। इस बार रजत दलाल को एक टास्क दिया गया। दिलचस्प बात यह है कि घर में हमेशा लड़ने और टफ इमेज वाले रजत दलाल का एक नया ही रूप फैंस और घरवालों को देखने को मिला है। बिग बॉस 18 फैन पेज ने एक प्रोमो शेयर किया है, जो अपकमिंग एपिसोड का है। इस प्रोमो में रजत और चाहत पांडे एक दूसरे के साथ रोमांटिक डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
प्रोमो में आप देख सकते हैं कि रजत दलाल एक रोमांटिक गाने पर चाहत पांडे के साथ डांस कर रहे हैं। वहीं घरवाले उनकी परफॉर्मेंस को देखकर अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं और सीटियां बजा रहे हैं। बता दें कि बिग बॉस 18 में रजत और करणवीर को डांसिंग चैलेंज दिया गया था। रजत को चाहत के साथ डांस करना था, जबकि करणवीर को एडिन के साथ डांस करना था।
दोनों के बीच शुरू होगी प्रेम कहानी
घरवालों के अलावा फैंस भी यही सोच रहे थे कि डांसिंग चैलेंज तो करणवीर और एडिन ही जीतेंगे लेकिन रजत और चाहत ने अपने रोमांटिक डांस से सभी को चौंका दिया। दोनों ने फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के हिट सॉन्ग ‘तुम क्या मिले’ पर डांस किया। इस प्रोमो को देखने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि रजत और चाहत के बीच दोस्ती से बढ़कर एक बॉन्ड शुरू हो सकता है।
दोनों के बॉन्ड को फैंस करते हैं पसंद
जाहिर है कि रजत दलाल और चाहत पांडे के बीच में खट्टी-मीठी दोस्ती रही है। दोनों कई बार एक-दूसरे का सपोर्ट करते हैं तो कई बार उनमें नोकझोंक देखने को मिलती है। फैंस भी दोनों की बॉन्डिंग को काफी पसंद करते हैं। अब इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस वीकेंड का वॉर देखने के लिए बेताब हो गए हैं।