Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में अरफीन खान (Arfeen Khan) के जाने से काफी कुछ बदल गया है। वैसे तो अरफीन शो में ज्यादा कुछ कर नहीं रहे थे और उनके होने से शो पर कोई इम्पैक्ट नहीं पड़ रहा था। लेकिन उनके आउट होने का मेकर्स और खुद अरफीन की पत्नी को काफी फायदा पहुंचा है। सारा अरफीन खान का गेम पति के जाने के बाद पूरी तरह से बदल चुका है और ये आपको देखने के बाद महसूस हुआ होगा। सारा में 5 बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।
फ्लर्ट करती दिखीं सारा
पति के जाते ही सारा अरफीन खान नेशनल टीवी पर फ्लर्ट करते हुए नजर आ रही हैं। बीते एपिसोड में सारा और तजिंदर के बीच जो दिखा उसकी तो दर्शकों को भी उम्मीद नहीं थी। शेरो-शायरी में तजिंदर बग्गा अपने दिल की बात कहते नजर आ रहे थे। उन्होंने बातों-बातों में ये भी कह दिया कि ‘अब तुम्हारे और मेरे बीच में अरफीन की दीवार नहीं है ना इसलिए तुम्हें देखकर मुझे शेर याद आ रहे हैं।’ इस पर सारा नाराज नहीं हुईं बल्कि वो एन्जॉय करती दिखीं।
स्टाइलिश हुईं सारा
जब सारा के पति बिग बॉस के घर के अंदर थे तो वो हमेशा गुस्से में दिखती थीं और ज्यादा बन-ठनकर भी नहीं रहती थीं। लेकिन अब वो सज-धजकर शो में लोगों का ध्यान खींच रही हैं। सारा का ड्रेसिंग सेंस पहले से बेहतर दिख रहा है। वो अब स्टाइलिश बन रही हैं।
दुश्मनों से दोस्ती
अरफीन जाते-जाते भी विवियन, अविनाश, ईशा और एलिस के खिलाफ थे। लेकिन पति के बिग बॉस के घर से बाहर कदम रखते ही सारा ने एलिस से दोस्ती कर ली और उन्होंने विवियन का बनाया हुआ केक भी काटा और उन्हें थैंक्यू भी कहा। इसके अलावा वो बाकि दुश्मनों से भी दोस्ती करते हुए दिखाई दीं।
सिम्पथी कार्ड
जैसे ही अरफीन खान एविक्ट हुए सारा ने सबके पांव में पड़कर माफी मांगी। दरअसल, रोहित शेट्टी ने सारा को बता दिया था कि उन्होंने जो किया है वो बेहद गलत है और उन्हें नेशनल टीवी पर माफी मांगनी चाहिए। ऐसे में सबके पांव में गिर-गिरकर रोते-रोते माफी मांगी। ऐसा करके उन्होंने सभी की सिम्पथी बटोर ली।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में पॉपुलैरिटी रैकिंग में टॉपर कौन? देखें टॉप 14 में कौन किस नंबर पर?
मास्टर स्ट्रोक
सारा खान ने बिग बॉस के घर में ऐसा मास्टर स्ट्रोक खेला है कि वो इस हफ्ते नॉमिनेशन से भी बच गई हैं। पिछले हफ्ते सबसे बड़ी विलेन बनने और हिंसा करने के बावजूद भी इस हफ्ते वो नॉमिनेट नहीं हुईं। आज शो से बेघर होने के लिए 7 सदस्य नॉमिनेट होंगे इनमें सारा का नाम ना आना वाकई उनका चौंका देने वाला खतरनाक प्लान है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
54 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines