Bigg Boss 18: जैसे-जैसे ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) का फिनाले नजदीक आ रहा है, शो में हाईवोल्टेज ड्रामा बढ़ रहा है। घरवालों को अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) के बाद श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) के रूप में नई टाइम गॉड मिल गई। उन्होंने उसी का घर से पत्ता साफ किया जिसने पावर दिलाने में सबसे ज्यादा मदद की। हम बात कर रहे हैं दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) की जो अब इस घर का हिस्सा नहीं रहे। उनके इविक्शन से फैंस के अलावा सलमान खान भी काफी नाराज थे और उन्होंने इस वजह से घरवालों की क्लास भी लगाई। अब शॉकिंग न्यूज ये है कि घर से दो लोगों का पत्ता और साफ होने वाला है। आइए जान लेते हैं उनके नाम जो इस बार इविक्ट होने की कगार पर…
राठी के इविक्शन का दोषी कौन?
बीते दिन के शो में दिखाया गया कि श्रुतिका अर्जुन को सभी घरवालों ने दिग्विजय राठी के इविक्शन का दोषी बना दिया। इस बात से वो बुरी तरह हर्ट हुई और खुद का सामान पैक करने लगीं कि वो अब इस घर में नहीं रहना चाहती हैं। चुम उन्हें रोकने के लिए जाती हैं तो दोनों के बीच काफी गरमा गरमी हो जाती है। बाहर बैठीं इडिन और यामिनी ने इस पर कमेंट करते हुए कहा कि ये सब ड्रामा है।
यह भी पढ़ें: Digvijay Rathee की शो में वापसी होगी या रास्ते बंद? ताजा वीडियो से हुआ रिवील
दिग्विजय के बाद अब किसकी बारी
दिग्विजय राठी तो अब घर से बेघर हो ही गए हैं। वहीं सवाल ये है कि अब किसकी बारी है। जब श्रुतिका अपना सामान पैक करती हैं तो यामिनी बोलती हैं कि ये सब इसका ड्रामा है, इसकी वजह से सामान तो हमें पैक करना है। ऐसे में ये एक हिंट है कि यामिनी वो अगली कंटेस्टेंट हैं जो अब बेघर होने वाली हैं। वहीं एक और है जिनका सफर खत्म होने वाला है, वो हैं इडिन रोज। बिग बॉस के फैन पेज biggboss.tazakhabar पर भी पोस्ट डाला गया है जिसमें दोनों के नाम हैं।
अब तक कौन-कौन हुए बेघर
बिग बॉस 18 के घर से अब तक हेमा शर्मा, मुस्कान बामने, शहजादा धामी, नायरा बनर्जी, तजिंदर बग्गा, अरफीन खान, दिग्विजय राठी एलिस कौशिक, गुणरत्न सदावर्ते का पत्ता साफ हो गया है। अब अगली बारी इडिन रोज की और यामिनी मल्होत्रा की है।
यह भी पढ़ें: Digvijay Rathee का बेघर होते ही चुम-करण को धोखा! दुश्मन को बताया विनर
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
6 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
8 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
10 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
10 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
12 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines