Bigg Boss ने किया 'खेला', रूल तोड़ने के बाद भी 'लाडली' को एविक्शन से बचा लिया!

Bigg Boss 18 Biased Decision: बिग बॉस 18 में मेकर्स का एक और डोगलापन नजर आ गया है। नॉमिनेशन टास्क में जिस तरह श्रुतिका, रजत और चाहत को नॉमिनेट किया गया है, उसके बाद कई फैंस का गुस्सा फूट गया।

Bigg Boss 18 Biased Decision

Bigg Boss 18 Biased Decision

Bigg Boss 18 Biased Decision: बिग बॉस 18 के घर में हाल ही में नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई, जिसमें श्रुतिका, रजत और चाहत को बिग बॉस ने नॉमिनेट कर दिया। इन तीनों ही कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस ने गेम के रूल तोड़ने की वजह से नॉमिनेट कर दिया। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और फैंस का गुस्सा मेकर्स की बायसिंग का चीख-चीख कर सबूत दे रहा है। जी हां एक बार फिर मेकर्स ने बायस्ड फैसला लेते हुए अपने ‘लाडलो’ को नॉमिनेशन ने सेव कर लिया। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

ईशा-विवियन की टीम को नहीं किया नॉमिनेट

नॉमिनेशन टास्क के बिग बॉस ने कुछ रूल्स बताए थे। पीछे बैठे दोनों कंटेस्टेंट्स समय की गिनती नहीं कर सकते थे लेकिन बिग बॉस ने रजत दलाल को समय काउंट करते हुए देख लिया। पीछे बैठे रजत दलाल ने समय काउंट किया तो बिग बॉस ने पूरी टीम को ही नॉमिनेट कर दिया लेकिन ईशा सिंह की काउंटिंग मेकर्स ने नजरअंदाज ही कर दी और उन्हें नॉमिनेट नहीं किया गया।

मेकर्स पर फूटा फैंस का गुस्सा

अब सोशल मीडिया पर वो वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें ईशा सिंह समय की गिनती करते हुए नजर आ रही हैं। फैंस अब उन वीडियो को पोस्ट करके मेकर्स पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। मेकर्स अच्छे से जानते हैं कि ईशा सिंह को सबसे कम वोट्स मिलेंगे इसलिए बड़ी ही चालाकी से ईशा को नॉमिनेशन में बचा लिया गया और चाहत और श्रुतिका की बलि दे दी गई

मिड वीक एविक्शन से बेघर होगा कंटेस्टेंट

इस बार साफ है एक तो मिड वीक एविक्शन होने वाला है। इसके अलावा डबल एविक्शन होना भी तय माना जा रहा है। श्रुतिका, रजत और चाहत में से कोई एक कंटेस्टेंट मिड वीक में ही बाहर हो जाएगा। साथ ही एक कंटेस्टेंट को वीकेंड का वार पर बाहर निकाला जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ