Shilpa Shirodkar on Vivian Dsena: बिग बॉस 18 तो खत्म हो गया है लेकिन ऐसा लग रहा है जैसे कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। शो खत्म होने के बाद रनर अप रहे विवियन डीसेना की पत्नी ने उनके सक्सेस को सेलिब्रेट करने के लिए पार्टी रखी, जिसमें कई कंटेस्टेंट्स पहुंचे लेकिन यहां पर कुछ कंटेस्टेंट्स नजर नहीं आए। करणवीर, कशिश, चुम, श्रुतिका और शिल्पा को इस पार्टी से दूर रखा गया। अब करणवीर और चुम के बाद शिल्पा शिरोडकर ने भी विवियन से इस पर सवाल पूछ डाला है। जब शिल्पा से पूछा गया कि वो पार्टी में क्यों नहीं थीं, तो शिल्पा ने क्या कुछ कहा चलिए आपको बताते हैं।
विवियन की पार्टी में क्यों नहीं पहुंचीं शिल्पा?
शिल्पा शिरोडकर बीते सोमवार मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं, जहां उनसे पूछा गया कि वो विवियन की पार्टी में क्यों नहीं थीं। इस पर शिल्पा ने जवाब दिया कि ये बात तो आप जाकर खुद विवियन से ही पूछिए। उसने क्यों नहीं बुलाया मुझे पार्टी में, इसका जवाब आपको विवियन ही दे पाएंगे। शिल्पा की इस बात को सुनकर पैपराजी ने बताया कि विवियन की पत्नी ने कहा था कि जिन्होंने उन्हें तकलीफ पहुंचाई है, उन लोगों को नहीं बुलाया। पैपराजी के इस जवाब को सुनकर शिल्पा ने हैरान होते हुए कहा कि मैंने हर्ट किया है विवियन को? उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि मुझे तो नहीं पता चला कि मैंने कब हर्ट कर दिया है विवियन को।
विवियन की पत्नी ने दिया था जवाब
इससे पहले जब विवियन और उनकी पत्नी नूरन अली भारती सिंह के पॉडकास्ट में हिस्सा लेने के लिए शामिल हुए थे, तो उनसे पूछा गया कि उन्होंने करणवीर, चुम और शिल्पा को क्यों नहीं बुलाया तो इस पर विवियन तो कुछ नहीं बोले लेकिन उनकी पत्नी नूरन ने कहा कि ये एक सरप्राइज पार्टी थी और मैंने सिर्फ उन्हीं लोगों को बुलाया था जिन्होंने हमें हर्ट नहीं किया है।
यह भी पढ़ें: Private Secretary एक्ट्रेस का हुआ निधन, बेटे ने फैन्स को दी बुरी खबर
संबंधित खबरें
थिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
3 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
4 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
6 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
7 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
7 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
9 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
10 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines