Bigg Boss 18: टेलीविजन का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस शुरू हो गया है और इसी के साथ ‘टाइम का तांडव’ भी घरवालों को देखने को मिल रहा है। शो में पहले दिन ही घरवालों को राशन के लिए टास्क दिया गया, जिसे घरवाले पूरी रात करते रहे और ठीक से सो नहीं पाए। इसके साथ ही शो का दूसरे एपिसोड का प्रोमो भी आ गया है, जिसमें पहले से ये हिंट दे दिया गया है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है। आइए जानते हैं…
प्रोमो में क्या-क्या?
आज आने वाले एपिसोड की बात करें तो इसका प्रोमो शो के पहले एपिसोड के आखिर में दिखाया गया है। इस प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अरफीन खान और करणवीर मेहरा के बीच में बहस होती नजर आ रही है। प्रोमो वीडियो में करणवीर बेहद गुस्से में नजर आ रहे हैं। इस फाइम में अविनाश मिश्रा भी घुस जाएंगे और फिर करणवीर का गुस्सा अविनाश पर भी फूटेगा।
दूसरे एपिसोड में भी हो सकता है कुछ अलग?
इसके बाद प्रोमो में दिखाया गया है कि एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते और हेमा शर्मा (वायरल भाभी) दोनों आपस में बात करते हैं। ऐसा लग रहा है कि दोनों फलर्ट करने के मूड में हैं। हालांकि ये सिलसिला यही नहीं रुकता है और इसके बाद शुरू होती है वकील यानी गुणरत्न सदावर्ते की नौटंकी। आज के एपिसोड में गुणरत्न सदावर्ते जमकर दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे।
गुणरत्न सदावर्ते करेंगे नौटंकी
दरअसल, प्रोमो में साफ दिख रहा है कि वकील अपनी हरकतों से घरवालों को हंसा रहे हैं। गुणरत्न सदावर्ते की हरकतों पर घरवालों का मनोरंजन हो रहा तो भला दर्शक कैसे पीछे रह सकते हैं। कभी गुणरत्न सदावर्ते की हरकतें, तो कभी वायरल भाभी का फ्लर्ट, तो कभी घर का गरम माहौल आज के एपिसोड में बहुत कुछ खास होने वाला है। हालांकि क्या और खास होगा ये तो शो के दूसरे एपिसोड के आने के बाद ही पता लगेगा।
घरवाले कर रहे मेहनत
शो में अब तक की बात करें तो घरवालों को राशन के लिए मेहनत करनी पड़ रही है। शो में पहले दिन ही घरवालों को मुश्किल टास्क दिया गया। साथ ही इस बार पूरे सीजन में घरवालों को राशन के लिए हाथ-पैर मारने होंगे। इसके अलावा शो में कई ऐसे कंटेस्टेंट भी हैं, जो लाइमलाइट में बने हुए हैं। देखने वाली बात होगी कि शो के दूसरे एपिसोड में क्या खास होगा?
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: राशन के लिए ये कैसा खतरनाक टास्क? रातभर जागे घरवाले
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले में बाल-बाल बचे बिग बॉस विनर करणवीर मेहरा
2 hrs ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
4 hrs agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
5 hrs ago'मुझे किडनैप कर लिया...', 'लॉक अप 2' फेम आकांक्षा चौधरी के साथ हुई बदसलूकी
8 hrs agoरणबीर कपूर ने गाया YJHD का 'कबीरा' गाना, दुर्गा पूजा पंडाल से वीडियो वायरल
9 hrs agoप्रभास की Spirit की रिलीज डेट रिवील, रणबीर कपूर की 'रामायण' से होगा क्लैश?
10 hrs agoKoffee With Karan 9 के दूसरे गेस्ट बने रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा
11 hrs agoनीति मोहन पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन
12 hrs ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
13 hrs ago'बिग बॉस 20' से इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता, सामने आया नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines