Bigg Boss 18: राशन के लिए ये कैसा खतरनाक टास्क? रातभर जागे घरवाले

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के पहले एपिसोड में ही शुरू हो गया है ‘टाइम का तांडव’। सलमान खान के इस शो में इस बार ‘टाइम ट्रैवल’ की थीम घरवालों के नाम में दम जरूर करेगी क्योंकि घरवालों के लिए पहला टास्क ही बेहद मुश्किल है।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में झगड़े और ट्विस्ट के साथ टास्क भी शुरू हो गए हैं। शो के पहले एपिसोड में ही घरवालों को एक टास्क दिया गया, जिसके आधार पर घर में राशन आएगा। जी हां, बिग बॉस के इस टास्क से ये तो साफ हो गया है कि शो के घर में रहना घरवालों के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला। आखिर क्या था शो का पहला टास्क, जिसको लेकर घरवालों को इतनी मेहनत करनी पड़ रही है? आइए जानते हैं…

विज्ञापन

शो का पहला टास्क

बिग बॉस 18 के पहले टास्क की बात करें तो पहले एपिसोड में बिग बॉस कहते हैं कि अगर आपको फ्यूचर में अपनी भूख को शांत करना है, तो प्रेजेंट में टाइम को शांत करना होगा औ इसको शांत करने के लिए आपको इसे खुश करना होगा और समय को खुश करने के लिए इसकी तपस्या करनी होगी और रातभर करनी होगी। मेरे अगले आदेश तक लगातार करनी होगी। इसके बाद एक डायरी में शो का पहला टास्क लिखा होता है, जिसे नायरा सबको बताती है।

विज्ञापन

क्या है पहला टास्क?

नायरा पढ़ती हैं कि टाइम का खुश करने के लिए एक आर ग्लास से बेहतर क्या हो सकता है और क्योंकि तपस्या कठिन है तो इसके लिए आर ग्लास आपके लिए गॉर्डन में रखा गया है। आर ग्लास के सामने एक सीढ़ी है और उसके बगल में ढेर सारी रेती और एक घड़ा भी रखा है। ये लैटर पढ़ते ही तपस्या शुरू हो जाएगी और तपस्या शुरू होती ही किन्हीं दो घरवालों को घड़े में रेती भरकर उसे आर ग्लास में खाली करना है।

विज्ञापन

घरवालों को करनी है तपस्या

नायरा ने टास्क के बारे में आगे बताया कि पीले निशान तक रेती भरना है। जैसे ही ये आर ग्लास भर जाएगा, तो उसके नीचे लगा नॉब खोलना है, जिससे रेती फिर से जमीन पर गिरना शुरू हो जाएगी। नॉब खोलने के बाद उन दोनों लोगों को गॉर्डन एरिया में बनाए घोड़े के ऊपर जाकर बैठना है और आर ग्लास को कंपनी देना है।

टास्क के बाद घर में आएगा राशन

जैसे ही रेती लाल निशान तक पहुंच जाएगी, तो उसी वक्त आपको घोडे़ से नीचे उतरकर आर ग्लास में रेती फिर से भरना शुरू करना है। घरवाले दो-दो की शिफ्ट में ये तपस्या करेंगे। दो लोगों की शिफ्ट तभी बदल सकती है, जब रेती लाल निशान पर पहुंची हो। जितना ज्यादा घरवाले इस तपस्या में शामिल होंगे, समय उतना ही प्रसन्न होगा और तपस्या के अंत में उतने राशन के डिब्बे घर में आएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ