Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में एक कंटेस्टेंट है जो अपना आपा बार-बार खो बैठती हैं। ये हैं माइंड कोच सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) जो शुरू से अब तक कई ऐसी हरकतें कर चुकी हैं, जिसे न तो दर्शक नजर अंदाज कर पा रहे हैं और न ही कंटेस्टेंट्स। उनका बिना बात चिढ़ जाना और किसी के भी साथ भिड़ जाना आम हो गया है। 5 मौके घर में ऐसे आए हैं, जिनमें सारा अरफीन खान ने बवाल मचाकर तमाशा कर दिया।
थप्पड़ कांड
हाल ही में सारा अरफीन खान ने शो में अपने ग्रुप से लड़ाई के बाद कुछ ऐसी हरकत कर दी, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। कशिश कपूर (Kashish Kapoor) और एडिन रोज (Edin Rose) से कई दिनों से सारा नाराज लग रही हैं। ऐसे में जब वो रजत दलाल (Rajat Dalal) ने सभी को एक साथ बिठाया ताकि बात कर इन लोगों की गलतफहमी दूर हो सके, तो सारा गुस्से में होश खो बैठीं और खुद को मुंह पर थप्पड़ मारने लगीं। उनका नेशनल टीवी पर खुद को चांटा मारना किसी को भी अच्छा नहीं लगा।
चुम के खींचे बाल
अभी जो टाइम गॉड की दावेदारी का टास्क हुआ था, उसमें जब सारा की पेंटिंग पर करण ने कलर फेंका, तो वो आउट ऑफ कंट्रोल हो गईं। इसके बाद वो सबके मुंह पर रंग और बाल्टी भरकर पानी फेंकते हुए दिखाई दीं और इतना ही नहीं सारा ने इस दौरान चुम दरांग (Chum Darang) के बाल भी खींचे थे। जिसके बाद चुम को भी गुस्सा आ गया और चुम ने पलटकर सारा के साथ भी वही किया।
ईशा सिंह के साथ हिंसा
एक बार शो में सारा को इतना गुस्सा आ गया था कि वो शो में न सिर्फ ईशा और अविनाश के रिश्ते पर भद्दी टिप्पणियां करती हुए दिखाई दी थीं, बल्कि उन्होंने ईशा के साथ हिंसा भी की थी। इस दौरान ईशा रोते हुए भी दिखी थीं। इन सबके बीच अविनाश को भी सारा ने नाखून से खरोच मार दी थी। ये सब करने के बाद भी वो रुकी नहीं और इन दोनों को टारगेट करते रहीं, ऐसे में शिल्पा और श्रुतिका को इनके बचाव में आना पड़ा।
विवियन के साथ बदतमीजी
विवियन डीसेना (Vivian Dsena) के साथ सारा की कभी बहुत अच्छी बनती है, तो कभी अचानक वो उनके दुश्मन बन जाते हैं। एक बार विवियन से नाराज होकर सारा ने उनके बिस्तर पर कब्जा कर लिया था जो दर्शकों को पसंद नहीं आया था। दरअसल, विवियन को पसंद नहीं है कि कोई उनके बिस्तर पर बैठे और ये बात जानते हुए भी सारा उन्हें तंग करती रहीं। विवियन उन्हें समझाते रहे कि वो उठ जाएं, लेकिन आखिर में विवियन को ही बिस्तर छोड़ना पड़ा।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: न मिला प्यार, न पावर; अनलकी साबित हुए Karan Veer Mehra
अविनाश को लेकर घाटिया बातें
अविनाश मिश्रा और सारा की लड़ाई कई बार हुई है। एक बार तो सारा ने अविनाश को लेकर ऐसी बातें कर दी थीं, जिसके बाद सलमान खान और फराह खान भी गुस्से में लाल हो गए थे। उनके चीप कमैंट्स पर पूरा देश सारा के खिलाफ हो गया था।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
6 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
8 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
9 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
10 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines