Bigg Boss 18: न मिला प्यार, न पावर; अनलकी साबित हुए Karan Veer Mehra

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में करण वीर मेहरा की किस्मत बिल्कुल भी उनका साथ नहीं दे रही है। उन्हें प्यार और पॉवर्स हर जगह मात ही मिल रही है। चलिए जानते हैं उनके साथ क्या-क्या हो रहा है?

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra file photo

विज्ञापन

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) काफी अनलकी साबित हो रहे हैं। इस शो में करण के साथ बार-बार कुछ ऐसा हो रहा है, जिसके बाद जनता भी करण को लेकर सिम्पथी दिखा रही है। न तो वो शो में प्यार हासिल कर पा रहे हैं और न ही टाइम गॉड का औदा और उसके साथ मिलने वाली पॉवर्स। हाल ही में देखने को मिला कि जब करण ने खुलकर चुम दरांग (Chum Darang) के सामने अपनी फीलिंग्स का इजहार किया तो चुम ने इस रिश्ते में आगे बढ़ाने से मना कर दिया। चुम चाहती हैं कि वो बाहर जाकर इस रिश्ते पर फैसला लें।

लव लाइफ में नहीं चला करण वीर मेहरा का लक

साथ ही उन्होंने अपने पहले रिलेशनशिप का भी खुलासा किया था। जिसके बाद प्यार होने के बावजूद करण-चुम के दोस्त बने रहने पर मजबूर हो गए हैं। वैसे शो में करण की पर्सनल लाइफ पर भी काफी डिस्कशन होता है। करण दो बार शादी कर चुके हैं और दोनों बार उनकी किस्मत खराब निकली और उनके दो तलाक हो गए। यानी करण लव के मामले में बिग बॉस के घर के अंदर और बाहर दोनों जगह ही अनलकी रहे हैं।

विज्ञापन

टाइम गॉड बनने का भी नहीं मिला चांस

वहीं, इस शो में उनका लक एक और जगह काम नहीं कर रहा। करण अब तक कई बार टाइम गॉड बनने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन उनकी हर कोशिश पर पानी फिर जाता है। अब इस शो को खत्म होने में महज 5 हफ्ते बचे हैं और अभी तक करण वीर मेहरा टाइम गॉड बनने में असफल रहे हैं। पहले कई मौके तो उनके हाथ से सिर्फ इसलिए छीन गए क्योंकि उनकी अपनी ही दोस्त शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) ने उनकी पीठ पर छुरा भोंक दिया। जीती हुई बाजी भी करण के हाथ से निकल गई और वो टाइम गॉड की जगह ऑलमोस्ट टाइम गॉड बनकर रह गए।

विज्ञापन

जिसके लिए खेला गेम वो भी हुआ आउट

हाल ही में हुए टाइम गॉड वाले टास्क में भी करण की बदकिस्मती देखने को मिली। घर का एक भी कंटेस्टेंट उनके सपोर्ट में नजर नहीं आया। ऐसे में उनका शो में टाइम गॉड बनने का सपना इस हफ्ते भी अधूरा रह गया। इसके बाद उन्होंने सोचा अगर वो टाइम गॉड नहीं बन सकते, तो चुम को ही बना देते हैं। हालांकि, चुम भी टाइम गॉड बनने से चूक गईं और करण का दिल फिर टूट गया। श्रुतिका के टास्क जीतने से करण काफी निराश नजर आए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ