AI-VFX ही नहीं Bigg Boss 18 में दिखेगा फ्यूचर! Salman Khan के शो में 'टाइम के तांडव' का क्या मतलब?

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के ग्रैंड प्रीमियर में अब बस कुछ ही दिन का टाइम रह गया है। फैंस में इसके लिए अलग ही एक्साइटमेंट देखी जा सकती है। लोग बेहद बेसब्री से शो के 18वें सीजन का इंतजार कर रहे हैं। इस बार शो में बहुत कुछ धमाकेदार होने वाला है।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

विज्ञापन

Bigg Boss 18: दर्शकों का मोस्ट फेवरेट शो बिग बॉस इस वक्त सुर्खियों में बना हुआ है। इस बार शो का 18वां सीजन आने वाला है। हाल ही में शो का प्रोमो आया है, जिसे देखने के बाद फैंस में शो के लिए एक्साइटमेंट लेवल 4 गुना बढ़ गया है। जिन लोगों ने अभी तक शो का प्रोमो नहीं देखा है, वे देख सकते हैं और जिन लोगों ने देख लिया है, उनके मन में कई तरह के सवाल जरूर होंगे। आखिर शो में ‘टाइम का तांडव’ क्या है, जो होने वाला है?

VFX, विजुअल्स और ओजी वाइब्स 

बिग बॉस 18 के प्रोमो में इतना जबरदस्त VFX, हैवी विजुअल्स और ओजी वाइब्स हैं कि जो भी देखेगा, उसके मन में कई तरह के सवाल उठेंगे। शो के प्रोमो में कमाल का VFX है। इसमें ‘टाइम के तांडव’ के रहस्य इसे और भी दिलचस्प बना रहे हैं। इस बार शो में ऐसा ट्विस्ट होगा, जो शायद पहले नहीं देखा गया होगा। इसलिए लोगों में इसके लिए क्रेज और भी बढ़ गया है।

Advertisment

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

क्या दिखेगा फ्यूचर?

दरअसल, इस बार बिग बॉस 18 की थीम टाइम और ट्रैवल पर है। अगर प्रोमो पर गौर किया जाए तो प्रोमो वीडियो में सलमान खान कहते हैं कि यह आंख अभी तक सिर्फ देखती थी और दिखाती थी, लेकिन सिर्फ आज का हाल, पर अब खुलेगी ऐसी आंख, जिससे लिखा जाएगा इतिहास। सलमान खान की इस बात से यह साफ है कि इस बार शो में फ्यूचर पहले से ही देख लिया जाएगा। अब यह कैसे होगा, ये तो शो में ही पता लगेगा। आखिर कैसे यह आंख ‘आने वाले पल’ को देखेगी?

‘टाइम के तांडव’ का क्या मतलब?

अब अगर ‘टाइम का तांडव’ की बात करें तो अगर शो में पहले से ही फ्यूचर को देख लिया जाएगा तो जाहिर है कि ‘टाइम का तांडव’ तो होगा। समय कैसे-कैसे करवट लेगा और आगे क्या होगा? किस तरह से टाइम को लेकर बवाल होगा, यह तो अब शो में ही पता लगेगा। हालांकि यह सभी कयास लोगों ने लगाए हैं। लोगों का कहना है कि शायद इस बार के सीजन में बहुत सारी चीजें पहले से ही पता लग जाएंगी। अब शो में आगे क्या होगा, यहह तो शो के प्रीमियर होने के बाद ही पता लगेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ