Akshara Singh पर भीड़ ने फेंके जूते और बोतलें, आजमगढ़ महोत्सव के आखिरी दिन वीडियो वायरल

Akshara Singh Video Viral: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के शो में फिर से बवाल हो गया है। शो में आई भीड़ ने बेकाबू होकर स्टेज पर परफॉर्म कर रही अक्षरा पर जूते और बोतलें फेंकी। घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Akshara Singh

Akshara Singh

विज्ञापन

Akshara Singh Video Viral: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को लेकर फैंस पागल रहते हैं। अक्षरा के शो में भीड़ उमड़ती है। हाल ही में आजमगढ़ महोत्सव में अक्षरा का शो था, लेकिन इस दौरान बवाल हो गया और अभिनेत्री के कार्यक्रम को रोक दिया गया। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बेकाबू भीड़ अभिनेत्री के शो में बवाल काट रही है?

पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज 

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ महोत्सव में आखिरी दिन यानी (22 सितंबर) को जमकर बवाल हुआ। जैसे ही मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह स्टेज पर आईं, भीड़ बेकाबू हो गई। लोगों ने स्टेज पर जूते और पानी की बोतलें फेंकनी शुरू कर दी। माहौल इतना खराब हो गया कि सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को लाठीचार्ज तक करना पड़ा, लेकिन पुलिसकर्मियों को भी उपद्रवियों के जूते-चप्पलों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

अक्षरा को बीच में छोड़ना पड़ा शो

इस घटना के चलते अक्षरा ने अपनी परफॉर्मेंस बीच में ही रोक दी और शो छोड़कर चली गईं। जानकारी के लिए बता दें कि आजमगढ़ महोत्सव 18 से 22 सितंबर 2024 तक आयोजित हुआ, जिसमें कई कलाकारों ने परफॉर्म किया। गौरतलब है कि अक्षरा सिंह का शो था तो भीड़ का आना तो लाजिमी था, लेकिन इस तरह बवाल होगा, इसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

वहीं अब इस बवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि शो में आई भीड़ किस तरह से हंगामा मचा रही है। पुलिसकर्मी कैसे उन्हें कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर पुलिस सख्त रवैया नहीं अपनाती तो यह बवाल और भी बढ़ जाता, लेकिन पुलिस ने समय रहते ही एक्शन लिया और हालात पर काबू पाने की कोशिश की।

पहले भी हो चुका है ऐसा बवाल

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। जी हां, इसके पहले भी भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह के शो में उपद्रवियों ने बवाल काटा था। जब जौनपुर में अक्षरा सिंह का एक कार्यक्रम था, तब भी इसी तरह का बवाल देखने को मिला था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ