Bigg Boss 18 Grand Finale: टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस 18 अपने फिनाले से अब चंद घंटे की दूरी पर है। इसी के साथ शो को उसके 18वें सीजन का विनर भी मिल जाएगा। शो के फिनाले को लेकर हर कोई बेहद एक्साइटेड है। साथ ही फिनाले से जुड़े हर एक अपडेट पर लोगों की नजरें बनी हुई हैं। इस बीच अब बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले से एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
फिल्म ‘स्काई फोर्स’ का प्रमोशन
दरअसल, कहा जा रहा था कि बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले में अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म ‘स्काई फोर्स’ का प्रमोशन करेंगे। अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया अपनी आने वाली फिल्म ‘स्काई फोर्स’ के प्रमोशन के लिए बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले के सेट पर आए थे, लेकिन अक्षय बिना शूट किए बिना ही वापस चले गए। आइए जानते हैं क्यों?
बिना शूट किए चले गए अक्षय कुमार
हिंदुस्तान टाइम्स की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो उनकी रिपोर्ट के अनुसार सूत्र ने जानकारी दी है कि अक्षय कुमार टाइम के पाबंद हैं और समय के पाबंद होने के कारण अक्षय अपने तय समय पर शूटिंग के लिए दोपहर 2:15 बजे सेट पर पहुंच गए थे, लेकिन तब तक सलमान नहीं आए थे। अक्षय ने सलमान के आने का एक घंटे तक इंतजार किया, लेकिन उनके शेड्यूल में ‘जॉली एलएलबी 3’ की ट्रायल स्क्रीनिंग थी।
अक्षय को कई बार किया गया कॉल
सूत्र ने बताया कि यही वजह है कि एक घंटे तक इंतजार करने के बाद अक्षय शो की शूटिंग किए बिना ही वापस लौट गए। उन्होंने बताया कि अक्षय को वापस लौटने के लिए कई बार कॉल किया गया, लेकिन वह नहीं माने। इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे सूत्र ने ये भी कहा कि अक्षय और सलमान ने बात की, लेकिन अक्षय ने कहा कि उन्हें जाना होगा।
बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले
इसके बाद सलमान ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह किसी और समय शो में आएंगे। गौरतलब है कि सलामन खान के शो बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले आज रात हो रहा है, जिसमें ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा, करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना, रजत दलाल और चुम दरंग विजेता की ट्रॉफी के लिए कांटे की टक्कर में हैं।
9:30 बजे शुरू होगा ग्रैंड फिनाले
हालांकि, शो के 18वें सीजन का विनर कौन होगा ये तो आज रात ही पता लगेगा। बता दें कि सलमान खान के शो बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले रात 9:30 बजे शुरू होगा। फैंस बेसब्री से शो के फिनाले का इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ ही बिग बॉस से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले एक्स पेज BIGGBOSSTAK ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें ईशा सिंह के एविक्श की बात कही गई है।
Bigg Boss 18
यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan ने सर्जरी के बाद डॉक्टर से क्या पूछा? एक्टर को हुई दो चीजों की चिंता
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
58 mins ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
3 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
3 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
5 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
22 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
23 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines