हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss 18 का प्रोमो आते ही 18 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट लीक! इसमें 4 चौंकाने वाले नाम

Bigg Boss 18 Confirmed Contestant: बिग बॉस 18 का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में शो का प्रोमो भी जारी हुआ है। साथ ही शो के ग्रैंड प्रीमियर की डेट और टाइम भी सामने आ गई है। अब आपको बताते हैं कि इस बार शो में कौन-कौन आने वाला है?

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Confirmed Contestant

Bigg Boss 18 Confirmed Contestant: टेलीविजन का रियलिटी शो बिग बॉस 18 का ग्रैंड प्रीमियर होने में अब कुछ ही समय बचा है। जी हां, 6 अक्टूबर को शो का प्रीमियर किया जाएगा। टाइम के तांडव के साथ शो का पहला प्रोमो भी रिलीज हो चुका है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया। प्रोमो देखने के बाद लोगों में शो के लिए एक्साइटमेंट लेवल और भी बढ़ गया है। इसके साथ ही अब शो के कंटेस्टेंट को लेकर भी चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं कि इस बार शो में किसका-किसका जलवा दिखने वाला है?

बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट की लिस्ट?

बिग बॉस ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि इस बार शो में 18 कंटेस्टेंट आएंगे। जी हां, बिग बॉस के 18वें सीजन में 18 लोग घर में एंट्री करने वाले हैं। बिग बॉस ने शो में आने वाले कंफर्म्ड कंटेस्टेंट की एक लिस्ट भी जारी की है, जिसमें निया शर्मा, शोएब इब्राहिम, धीरज धूपर, निर्रा बनर्जी, शिल्पा शिरोडकर, मीरा देओस्थले, सायाली सालुंखे, शांति प्रिया, अविनाश मिश्रा, देब चंद्रिमा सिंघा रॉय और चाहत पांडे का नाम शामिल है।

In Final stage of negotiations

इसके अलावा कुछ लोगों के नाम फाइनल नेगोशिएशन लिस्ट में भी हैं। इस लिस्ट में शहजादा धामी, जान खान, करण वीर मेहरा, ऋत्विक धनजानी, करम राजपाल और पद्मिनी कोल्हापुरे का नाम शामिल है। ईशा कोप्पिकर ऑप्ट आउट हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि इस बार शो में क्या तांडव मचने वाला है?

विज्ञापन

कब होगा शो का प्रीमियर?

हाल ही में बिग बॉस 18 का पहला प्रोमो जारी किया गया है। प्रोमो के साथ ही शो के ग्रैंड प्रीमियर की डेट भी बताई गई है। साथ ही यह भी कि शो का प्रीमियर कितने बजे और कहां देखने को मिलेगा। तो भई… तैयार हो जाओ क्योंकि बिग बॉस 18 का ग्रैंड प्रीमियर 6 अक्टूबर को रात 9 बजे कलर्स और जियो सिनेमा पर होगा। शो का प्रोमो आने के आने के बाद फैंस में इसके लिए और भी एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 के प्रोमो में दिखा Salman Khan का जलवा, कब, कहां और कितने बजे होगा शो का ग्रैंड प्रीमियर?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola