Bigg Boss 18: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। जी हां, एक बार फिर से बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में अपडेट आया और भाईजान चर्चा में आ गए। दरअसल, आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि बाबा के मर्डर से पहले सलमान खान उनके टॉरगेट पर थे। हालांकि सलमान की टाइट सिक्योरिटी की वजह से वो सलमान तक नहीं पहुंच पाए।
‘वीकेंड का वार’ में नजर नहीं आएंगे सलमान खान
हाल ही में एक बार फिर से सलमान को धमकी मिली है। इस बीच अब भाईजान को लेकर कहा जा रहा है कि वो बिग बॉस 18 में ‘वीकेंड का वार’ पर नजर नहीं आएंगे। जैसे ही ये खबरें आईं, तो लोगों ने कयास लगाए कि शायद धमकी की वजह से सलमान ने शो की शूटिंग रद्द कर दी है, लेकिन ऐसा नहीं है।
Bigg Boss 18
फराह खान करेंगी होस्ट
दरअसल, बिग बॉस से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले एक्स अकाउंट BiggBoss_Tak ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि सलमान खान इस बार शो में नजर नहीं आएंगे। अपने पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि वीकेंड का वार अपडेट, सलमान खान इस वीकेंड होस्ट नहीं करेंगे। उन्होंने आगे लिखा कि फराह खान इस हफ्ते के ‘वीकेंड का वार’ को होस्ट करेंगी।
क्यों बिग बॉस में नजर नहीं सलमान?
जैसे ही ये पोस्ट सामने आया, तो इस पर लोगों ने अपना-अपना रिएक्शन देना शुरू किया। हालांकि अगर सलमान खान के इस हफ्ते शो में ना आने की वजह की बात करें तो एक्टर से जुड़े सूत्र की मानें तो सलमान खान इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा सलमान 7 दिसंबर को दुबई में अपने ‘दबंग रिलोडेड’ इवेंट में भी नजर आएंगे और यही वजह है कि वो इस बार वीकेंड का वार होस्ट नहीं करेंगे।
ये स्टार्स भी होंगे मौजूद?
सूत्र से मिली जानकारी की मानें तो उनका कहना है कि सलमान खान और उनकी टीम कल तकनीकी रिहर्सल के लिए दुबई के लिए रवाना हो जाएंगे। बता दें कि सलमान खान के इस टूर में जैकलीन फर्नांडीज, प्रभु देवा, सोनाक्षी सिन्हा, मनीष पॉल, आस्था गिल, सुनील ग्रोवर और तमन्ना भाटिया जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं। इस इवेंट में कॉमेडी, म्यूजिक और एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज मिलने की उम्मीद की जा रही है।
यह भी पढ़ें- EXCLUSIVE: Vikrant Massey ने फिल्मों से क्यों लिया ‘ब्रेक’? अब सामने आई असली वजह
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
3 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
6 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
6 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
7 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines