Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस सीजन 18’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बरकरार है। ये शो दर्शकों को दिलचस्प लग रहा है और फैंस हर रोज शो देखते हुए अपनी जगह से हिल नहीं पा रहे। वहीं, हाल ही में हुए नॉमिनेशन टास्क ने तो सभी का दिमाग हिलाकर रख दिया। इस बार जो हुआ है वो किसी ने भी एक्सपेक्ट नहीं किया था। अब घर से एविक्ट होने के लिए 7 कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया गया है। इन सातों में से कौन बाहर होगा फैंस ये जानने के लिए वीकेंड का वार एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं।
सलमान खान दिवाली पर लाएंगे चेहरों पर मुस्कान
सलमान खान (Salman Khan) जब वीकेंड का वार में आते हैं तो अपने साथ किसी न किसी को लेकर ही जाते हैं। लेकिन हो सकता है कि इस हफ्ते फैंस के साथ-साथ भाईजान इन नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को भी दिवाली का खास तोहफा दे दें। सबसे बड़ा दिवाली गिफ्ट तो यही है कि इस बार सलमान खान तय वक्त से पहले आ रहे हैं। दरअसल, इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड एक दिन पहले होने वाला है। यानी फ्राइडे को ही सलमान खान दर्शकों से मिलने आ रहे हैं।
क्यों नहीं होगा इस हफ्ते एविक्शन?
इसके अलावा अब वो सभी को एक और खास गिफ्ट दे सकते हैं। हो सकता है कि इस हफ्ते बिग बॉस के घर से किसी का भी एविक्शन न हो। इसके पीछे 2 कारण हैं। सबसे पहले तो दिवाली का त्यौहार है और अक्सर ऐसे खास मौकों पर सलमान खान किसी को घर से बेघर नहीं करते। वो इस खुशी के दिन पर सभी के चेहरों पर मुस्कान लाते हैं आंखों में आंसू नहीं। अब तक बाकी सीजन में भी यही देखने को मिला है कि दिवाली मतलब नो एविक्शन।
यह भी पढ़ें: Naga Chaitanya कब रचाएंगे Sobhita Dhulipala संग शादी? वेडिंग डेट हुई लीक
क्या है नो एविक्शन का कारण?
इसके अलावा शो से कोई भी इस हफ्ते आउट नहीं होगा इसका एक और कारण हो सकता है। दरअसल, पिछले हफ्ते 2 लोग शो से बाहर हुए हैं। मुस्कान बामने (Muskan Bamne) को मिड वीक एविक्ट कर दिया गया था, जबकि नायरा बनर्जी (Nyra Banerjee) वीकेंड का वार पर एविक्ट हो गई थीं। ऐसे में हो सकता है कि इस हफ्ते कोई भी कंटेस्टेंट शो से बाहर न हो।
संबंधित खबरें
'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
47 mins agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
1 hr agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
3 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
4 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
5 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
5 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
6 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
14 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines