Naga Chaitanya कब रचाएंगे Sobhita Dhulipala संग शादी? वेडिंग डेट हुई लीक

Naga Chaitanya Wedding: नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला की शादी को लेकर एक गुड न्यूज आई है। ये कपल कब शादी करेगा अब उसे लेकर खुलासा हुआ है।

Naga Chaitanya Wedding

Naga Chaitanya Wedding

Naga Chaitanya Wedding: सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) से तलाक के बाद एक्टर नागा चैतन्य अपनी लाइफ के एक नए चैप्टर की शुरुआत के लिए तैयार हैं। अब उन्होंने मशहूर एक्ट्रेस और अपनी गर्लफ्रेंड शोभिता धूलिपाला (Sobhita Dhulipala) संग सगाई भी कर ली है। ये कपल जल्द ही परिवार के आशीर्वाद के साथ शादी करने वाला है। हालांकि, अभी तक इनकी वेडिंग डेट रिवील नहीं की गई है। न तो कपल और न ही इनके परिवार ने अभी तक वेडिंग डेट को लेकर कोई खुलासा किया है।

विज्ञापन

नागा चैतन्य की वेडिंग डेट रिवील

जब से नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला की सगाई हुई है हर तरफ इन्हीं के चर्चे हो रहे हैं। ये कपल अपने रिलेशनशिप के कारण टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। हाल ही में इनकी प्री वेडिंग सेरेमनी भी हुई है। एक हफ्ते पहले एक्ट्रेस ने कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की थीं। अब हर कोई जानना चाहता है कि इनकी शादी कब होगी? अब वो वेडिंग डेट भी रिवील हो गई है।

विज्ञापन

नागा चैतन्य गर्लफ्रेंड संग किस दिन करेंगे शादी?

मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि ये कपल इसी साल शादी के बंधन में बंध जाएगा। नागा चैतन्य अपनी लेडी लव शोभिता धूलिपाला संग दिसंबर के महीने में शादी करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि 4 दिसंबर को ही इस कपल की वेडिंग प्लान की गई है। ये एक इंटिमेट वेडिंग होने वाली है, जिसमें सिर्फ कपल के फैमिली मेंबर्स और कुछ करीबी ही शामिल होंगे। इन दोनों को आशीर्वाद देने और इनकी खुशियों में शामिल होने वालों की गिनती में इनके चुनिंदा करीबी लोग ही हैं।

विज्ञापन

नहीं हुई ऑफिशियल अनाउंसमेंट

हालांकि, वेडिंग डेट को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। न ही कपल या उनके परिवार ने अभी तक इस डेट को कन्फर्म किया है। वहीं, फैंस उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब नागा चैतन्य एक बार फिर दूल्हा बनेंगे। इनकी शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अब देखना होगा वो शुभ दिन कब आता है और दूल्हा-दुल्हन बनकर ये कपल साथ में कैसे लगते हैं?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ