Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में सलमान खान (Salman Khan) का आज एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा। वो आज सबका पर्दाफाश कर सकते हैं। इस हफ्ते का वीकेंड का वार काफी मजेदार होने वाला है साथ ही मसालेदार भी। इस दिवाली पर सलमान खान ने कई बम फोड़े हैं और धमाके भी किए हैं। एलिस कौशिक (Alice Kaushik) को उनके बॉयफ्रेंड की सच्चाई बताकर सलमान ने न सिर्फ एक बेहतर होस्ट की जिम्मेदारी पूरी की बल्कि उनकी आंखें भी खोल दी।
रजत के बारे में क्या सोच रही है बाहर दुनिया?
अब एलिस के अलावा शो में एक और कंटेस्टेंट हैं जिसका आज सलमान खान सच से सामना करवाने वाले हैं। वो कोई और नहीं बल्कि रजत दलाल हैं जो बड़े-बड़े दावे करते हैं और किसी से भी भिड़ने के लिए तैयार रहते हैं। रजत का गेम आज भाईजान सबके सामने एक्सपोज कर देंगे। उनका असली चेहरा क्या है वो जनता तो देख चुकी है, लेकिन सलमान अब रजत की असलियत बाकी कंटेस्टेंट्स के सामने भी रिवील कर देंगे। बाहर दुनिया उनके बारे में क्या सोच रही है? रजत को ये बताया जाएगा जो उनका गेम बदलकर रख देगा।
लोगों ने रजत को बताया दोगला
दरअसल, सामने आए लेटेस्ट प्रोमो वीडियो में सलमान खान सोशल मीडिया पर आ रहे रजत को लेकर कुछ कमेंट्स दिखा रहे हैं। इन कमेंट्स में लोग कह रहे हैं- ‘रजत दोगला है, बहन-बहन सिर्फ बोलता है और यहां ईशा उसको सच में बड़े भैया मानने लगी है।’ एक ने कहा है, ‘रजत कल जिस लड़की को बेइज्जत कर रहा था आज उसका रखवाला बन गया है।’ सलमान इस दौरान रजत से सवाल करते हैं- ‘मेरे सामने रजत जो ये स्टेटमेंट करता है कि घर खिलाफ हो जाए, ये असली रजत है? या घर के सारे कैमरा में जाकर बोलता रहता है कि एक बार पावर मेरे हाथ में आने दो फिर दिखाता हूं, या ये असली रजत है?
यह भी पढ़ें: Singham Again Film Review: मास एक्शन की खान है अजय देवगन की फिल्म, स्टार अपीयरेंस ने ढकीं सभी कमियां
सलमान ने रजत पर उठाए सवाल
सलमान कहते हैं, ‘रजत आपकी जो हैडलाइन होती है वो बहुत सही होती है, लेकिन उसमें जो मैटर होता है न वो डगमगाया हुआ होता है।’ सलमान इसके बाद उन्हें बताते हैं कि उन्हें लेकर बाहर से ये फीडबैक आ रहा है कि इस घर में वो किसी के नहीं हैं। असली रजत कौन है इसमें अभी फिलहाल कंफ्यूजन है। अब ये सिर्फ सलमान ही नहीं बाकि लोग भी जानना चाहते हैं कि असली रजत है तो है कौन?
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
11 mins agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
3 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
3 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
3 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
22 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
23 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines