Singham Again Film Review: मास एक्शन की खान है अजय देवगन की फिल्म, स्टार अपीयरेंस ने ढकीं सभी कमियां

Singham Again Movie Review: रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन रिलीज हो गई है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन है और कई सारे स्टार्स भी। अब रोहित शेट्टी अपनी फिल्म में इतने सारे सेलेब्स के साथ फैंस को इम्प्रेस कर पाए या नहीं चलिए जानते हैं।

Singham Again Movie Review

Singham Again Movie Review

Movie name: Singham Again

Director: Rohit Shetty

Movie Casts: Ajay Devgn, Kareena Kapoor Khan, Ranveer Singh, Akshay Kumar, Deepika Padukone, Tiger Shroff, Arjun Kapoor, Jackie Shroff

★★★★★

Singham Again Movie Review: रोहित शेट्टी की मल्टीस्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ थिएटर तक पहुंच चुकी है। 4 मिनट 58 सेकंड के इस लंबे ट्रेलर के बाद फिल्म की जबरदस्त ओपनिंग हुई है। 144 मिनट, यानी 2 घंटे 24 मिनट की इस फिल्म में 1 घंटे 44 मिनट तक तो सिर्फ इंट्रो ही चल रहा है। दीपिका पादुकोण से लेकर हर एक्टर की एंट्री बेहद शानदार रखी गई है।

क्या है सिंघम अगेन की कहानी ?

फिल्म में सिंघम कश्मीर में आतंकवादियों को ठिकाने लगाने और इंसर्जेंसी से निपटने के लिए बनाई गई SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) के हेड बनकर बदलाव लाने की कोशिश में लगे हैं। लेकिन इस दौरान उन पर अटैक होता है और उनके हाथ उमर हाफिज लगता है। उमर हाफिज को पकड़ने के बाद सिंघम की बीवी अवनी कामथ जो कल्चरल मिनिस्ट्री में काम करती है वो किडनैप हो जाती है। सिंघम अपनी बीवी को डेंजर लंका से बचाने के लिए श्रीलंका जाता है और सिंबा, सूर्यवंशी, सत्या और शक्ति शेट्टी उनका साथ देते हैं। इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे कॉप यूनीवर्स के राम के साथ लक्ष्मण, हनुमान, जटायू और शक्ति शेट्टी एक मिशन पर निकल पड़े हैं।

सेकंड हाफ में होगी निराशा

शांतनु श्रीवास्तव के डायलॉग्स काफी दमदार हैं, लेकिन सेकंड हाफ में एक्शन और इमोशन की जगह एक्स्ट्रा डायलॉगबाजी आपको निराश कर सकती है। क्लाइमेक्स के बाद चुलबुल पांडे को कॉप यूनिवर्स में जैसे इंट्रोड्यूस किया गया है वो कुछ जल्दबाजी जैसा लगता है। एक्शन डायरेक्शन सिंघम अगेन के स्वैग को और भी शानदार बना रहा है। सिंघम अगेन का टाइटल ट्रैक और जय हनुमान के लिरिक्स जोश भर देते हैं। म्यूजिक स्कोर भी कमाल है। बैकग्राउंड स्कोर भी फिल्म की टोन को बनाए हुए है।

कैसी है परफॉरमेंस?

ये फिल्म अजय देवगन के कंधों पर टिकी हुई है। वो जैसे इमोशनल, इंटेंस और एक्शन सीक्वेंस करते हैं उससे पता चलता है कि वो अभी तक फिल्म इंडस्ट्री के सिंघम क्यों हैं। अवनी कामथ के किरदार में करीना कपूर ने कैरेक्टर के ग्रेस को मेंटेन किया है। उनकी वर्सेटिलिटी को देखकर लगता है वो दूसरी पारी खेलने के लिए तैयार हैं। दीपिका पादुकोण भी शक्ति शेट्टी के रोल में स्वैग, इमोशन और दमदार एक्शन को बांधने की कोशिश करती हैं। लेकिन आप उनसे ज्यादा रिलेट नहीं कर पाएंगे। क्लाइमेक्स में रणवीर सिंह का डायलॉग बहुत जचता है। एसीपी सत्या बने टाइगर श्रॉफ का लुक, साथ ही एक्शन बेहद कमाल है। सत्या के अनाथ होने और कुछ स्पेशल पावर्स वाला रेफरेंस दिलचस्प है।

जबरदस्ती खींची गई कहानी

अक्षय कुमार का वीर सूर्यवंशी वाला इंट्रो सीन मजेदार है जिसमें उनकी हेलीकॉप्टर से एंट्री होती है। इस कैमियो में दम तो है। सिंबा ने सिंघम अगेन ने कॉमिक टाइमिंग, बॉडी लैंग्वेज और डायलॉग्स से धाक जमा दी है। जहां-जहां रणवीर सिंह हैं, आप उन सभी सीन्स में हंसते ही रहेंगे। फर्स्ट हाफ में अर्जुन कपूर ने रावण बनकर दिल दहला दिया है। मगर सेकेंड हाफ में उनका कैरेक्टर डायलॉग ज्यादा और वायलेंस कम करता है, जिससे कैरेक्टर और फिल्म दोनों कमजोर पड़ जाते हैं। ये फिल्म देखते हुए आपको सीटी बजाने के कई मौके मिलेंगे। लेकिन छोटी-सी कहानी को काफी खींचा गया है। स्टार अपीयरेंस और दमदार एक्शन सभी कमियों को ढक देते हैं।

सिंघम अगेन को 3 स्टार।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ