Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में इस हफ्ते काफी कुछ देखने को मिला है। इस पूरे वीक में अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और कशिश कपूर (Kashish Kapoor) का मुद्दा ही चलता रहा। इनकी फ्लिर्टिंग तो दोनों पर ही भारी पड़ती हुई नजर आ रही है। पहले जिस तरह से नेशनल टीवी पर कशिश ने अविनाश पर आरोप लगाए और उन्हें थप्पड़ मारने तक की बात कही, उससे काफी तमाशा हुआ। कशिश ने तो अविनाश को सरेआम वुमनाइजर तक का टैग दे दिया, जो अविनाश के करियर और उनकी पूरी जिंदगी को बर्बाद कर सकता है।
अविनाश या कशिश किसके सपोर्ट में आए सलमान खान?
ऐसे में अब वीकेंड का वार पर शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) इन दोनों के मुद्दे को उठाकर किसी एक को क्लीन चिट देने वाले हैं। यानी कशिश या अविनाश में से किसी एक की बहुत बुरी क्लास लगने वाली है। अब शो का नया प्रोमो वीडियो सामने आ गया है, जिसे देखकर दर्शकों को समझ आ जाएगा कि सलमान खान किसकी साइड पर हैं? आपको बता दें, अब सलमान इस मामले पर बात करते हुए कशिश को कटघरे में खड़ा करेंगे और उन्हें जमकर फटकार भी लगाएंगे।
कशिश ने दोहराई प्रियंका जग्गा वाली गलती
लेटेस्ट प्रोमो देखकर आपको ‘बिग बॉस सीजन 10’ (Bigg Boss 10) की याद आ जाएगी। दरअसल, कशिश को सलमान खान जमकर फटकार लगा रहे हैं और इस दौरान वो उनसे जुबान लड़ा रही हैं। कशिश जिस तरह से एक्टर को ऐटिटूड दे रही हैं, उनका हाल भी प्रियंका जग्गा की तरह हो सकता है। सलमान इतने भड़के हुए नजर आ रहे हैं जैसे वो प्रियंका जग्गा की हरकतों पर भड़के थे। जैसे जग्गा ने हदें पार की थीं, अब कशिश भी वही गलतियां दोहराती हुई नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: Sara के बाद क्या Eisha सेफ? अब किसके बेघर होने का खतरा!
कशिश पर भड़के सलमान खान
प्रोमो में सलमान खान कहते हुए नजर आ रहे हैं, ‘आप फ्लर्ट करती हो तो वो फ्लर्टिंग और सामने वाला फ्लेवर कहे तो वो एंगल?’ सलमान खान ने कशिश के आरोपों को झूठा बताते हुए साफ कहा है कि एंगल बनाने वो गई थीं। इसके बाद भी जब वो उनसे बदतमीजी से बात कर रही थीं तो शो के होस्ट ने साफ-साफ कहा- ‘मेरे साथ ऐसे मत करो।’ अब सलमान का गुस्सा देखकर तो यही लग रहा है कि वो कशिश को घर से बाहर भी निकाल सकते हैं। जब उन्होंने प्रियंका जग्गा को बेघर किया था तो कलर्स को चेतावनी दे दी थी इस चैनल पर अगर वो कभी नजर आईं तो सलमान चैनल के साथ काम नहीं करेंगे। अगर कशिश के साथ भी ऐसा हुआ तो उनका करियर भी बर्बाद हो सकता है।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
4 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
5 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
6 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
7 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
10 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
11 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
11 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
11 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines