---विज्ञापन---

Bigg Boss 18: Sara के बाद क्या Eisha सेफ? अब किसके बेघर होने का खतरा!

Bigg Boss 18: इस हफ्ते भी बिग बॉस में इतिहास दोहराता हुआ नजर आ सकता है। शो में एक बार फिर डबल एविक्शन होने के संकेत मिल रहे हैं। कब किसका पत्ता कटेगा वो भी जान लेते हैं।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18:बिग बॉस 18‘ में फिनाले से पहले दर्शकों और कंटेस्टेंट्स को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। पिछले हफ्ते एक के बाद एक 3 कंटेस्टेंट्स बेघर हुए थे। अब लगता है इस बार भी ये इतिहास दोहराने वाला है। शो में अब एक बार फिर डबल एविक्शन हो सकता है। अब ये एविक्शन कैसे होगा और कौन-कौन शो से आउट होगा वो भी जान लेते हैं। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, एक कंटेस्टेंट को मीड वीक एविक्शन में शो से निकाला जाएगा और इसके बाद एक कंटेस्टेंट वीकेंड का वार पर एविक्ट होगा।

मिड वीक एविक्शन में कौन होगा आउट?

लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस के घर में एक मिड वीक एविक्शन होने वाला है और इसमें सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) का पत्ता कट जाएगा। हालांकि, ये एविक्शन जनता के वोटों के आधार पर होगा या फिर घरवालों के फैसले से वो अभी तक रिवील नहीं हुआ है। लेकिन सारा का शो से बाहर होना कन्फर्म बताया जा रहा है। वैसे भी वो हमेशा ही बॉटम 2 में बनी रहती हैं। उनका गेम कुछ खास नहीं है। वो बस बेवकूफियां करके जैसे-तैसे शो में आगे बढ़ रही थीं। अभी तक रजत दलाल (Rajat Dalal) के कंधे पर चढ़कर सारा गेम के इस पड़ाव तक पहुंची हैं।

---विज्ञापन---

वीकेंड पर कटेगा किसका पत्ता?

इसके अलावा वो बस झगड़े करते और तोड़-फोड़ मचाते हुए ही नजर आती हैं। वहीं, सारा तो मिड वीक एविक्शन में बेघर हो रही हैं, तो इसका मतलब साफ है कि एक एविक्शन तो वीकेंड पर भी हो सकता है। अब इस हफ्ते अगर सारा निकल गईं तो उनके बाद 2 कंटेस्टेंट्स हैं जिनके आउट होने के चांस सबसे ज्यादा हैं। एक हैं ईशा सिंह (Eisha Singh) और दूसरी कशिश कपूर (Kashish Kapoor)। ये दोनों ही नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में सबसे कमजोर खिलाड़ी हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: Eisha Singh की 5 गलतियां, जो विनर की दावेदार को ले आईं बेघर होने के कगार पर

---विज्ञापन---

कशिश क्यों हो सकती हैं एविक्ट?

वैसे इस हफ्ते जो कुछ तमाशा कशिश कपूर ने किया है उसे देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि उनके लिए ही सबसे कम वोट्स आएंगे। दरअसल, सोशल मीडिया पर कशिश को ट्रोल किया जा रहा है। उन्होंने अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) पर जो भी झूठे आरोप लगाए उससे लोग काफी नाराज हैं और इसका असर वोटिंग पर भी दिखाई दे सकता है।

First published on: Dec 27, 2024 12:44 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola