टीवी एक्टर के साथ विदेश में हुई मारपीट, लूटपाट करके चेहरे पर मारा मुक्का

TV Actor Robbed in Istanbul: टीवी एक्टर के साथ विदेश में बड़ा हादसा हो गया है। एक्टर के साथ इस्तांबुल में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया।

गौरव सरीन के साथ हादसा

गौरव सरीन के साथ हादसा

Gaurav Sareen Robbed in Istanbul: पॉपुलर टीवी एक्टर गौरव सरीन के साथ इस्तांबुल में बड़ा हादसा हो गया है। जी हां ‘उड़ान’ फेम एक्टर के साथ विदेश में लूटपाट की खबरें सामने आई हैं। इस दौरान एक्टर के साथ मारपीट भी की गई है। उनके चेहरे पर किसी ने जोर से मुक्का मारा है। एक्टर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को जानकारी दी है।

गौरव सरीन ने फैंस को दी जानकारी

उड़ान’, ‘कृष्णा चली लंदन’ जैसे टीवी सीरियल्स में काम करने वाले एक्टर ने अपने सभी फैंस को इस घटना के बारे में बताया है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में शेयर किया है कि उनके साथ इस्तांबुल में बड़ा हादसा हो गया। गौरव की मानें तो उनके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया और जब उन्होंने इसके बारे में पुलिस को बताया तो उनसे पुलिस स्टेशन में इसकी रिपॉर्ट लिखवाने के लिए कहा गया। अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए गौरव ने अपनी निराशा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इंसानियत पूरी तरह से खत्म हो चुकी है।

पोस्ट में गौरव ने क्या लिखा?

गौरव सरीन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनकी आंख सूजी हुई नजर आ रही है। उनकी आंख के नीचे एक नीला निशान भी है, जो साफ करता है कि इस्तांबुल में उनके साथ मारपीट हुई है। एक्टर के चेहरे पर चोट के निशान देखकर उनके फैंस भी चिंतित हो गए हैं। गौरव ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ‘पिछली रात बहुत भयानक थी। मुझे इस्तांबुल में ग्रैंड बाजार के पास लूट लिया गया। और जब मैं हेल्प के लिए पुलिस के पास गया, तो उन्होंने मुझे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा और फिर मुझे मदद मिल सकती है। मुझे मानवता पर तरस आता है।’

कलर्स के फेमस सीरियल ‘उड़ान’ से घर-घर में मशहूर होने वाले एक्टर के साथ हुई घटना के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। वहीं विदेशों में सेलेब्स की सुरक्षा को लेकर भी एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है, क्योंकि आमतौर पर इंडियन सेलेब्स बिना सिक्योरिटी या बॉडीगार्ड के ही विदेशों में ट्रैवल करते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ