Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में बीते दिन नॉमिनेशन टास्क हुआ और इसमें 7 लोगों के सिर पर एक बार फिर से बेघर होने की तलवार लटक गई है। वहीं आने वाले एपिसोड और भी ज्यादा मजेदार होने वाले हैं। राशन टास्क के दौरान हर बार की तरह इस बार भी हंगामा होगा लेकिन वो इतना महंगा पड़ेगा ये किसी ने नहीं सोचा था क्योंकि अब घर असली पावर टाइम गॉड के हाथ में नहीं बल्कि बिग बॉस के हाथों में जाने वाली है। अब घर में लगेगी इमरजेंसी और होगा बिग बॉस का राज। इसमें अपराध करने वालों को सजा भी मिलेगी, जिसमें रजत दलाल और करणवीर मेहरा को लड़ाई करना महंगा पड़ने वाला है।
रजत और करणवीर के बीच हुई बिग फाइट
आने वाले एपिसोड में करणवीर मेहरा और रजत दलाल के बीच के समीकरण बिगड़ने वाले हैं। बिग बॉस के फैन पेज BiggBoss_Tak के पोस्ट के मुताबिक आज घर में 31 दिसंबर और न्यू ईयर सेलिब्रेशन होने वाला है। इस दौरान घर में एक डॉक्टर पेशेंट का टास्क होने वाला है जिसमें करणवीर डॉक्टर और रजत पेशेंट बनेंगे और फिर होगा गदर।
यह भी पढ़ें: Hina Khan के बाद मशहूर एक्ट्रेस को डाइग्नोस हुई जानलेवा बीमारी, प्रेगनेंसी के दौरान झेला दर्द
आग बबूला हुए रजत
करणवीर मेहरा ने रजत दलाल की दाढ़ी काट दी, जिससे वो आग बबूला हो उठे। वहीं घरवाले भी ये सब देख चौंक गए। रजत ने पहले तो गुस्से में करण का हाथ झटका और फिर खुलेआम कहा कि अब मुझे बनने दो अगला डॉक्टर फिर पता चलेगा कि क्या होता है। उनका गुस्सा सातवें आसमान पर था। रजत के हाथ में पावर आई तो उसने गिन गिन कर करण से बदला लिया।
करणवीर मेहरा पर निकाला गुस्सा
रजत दलाल के हाथों में जब डॉक्टर की पावर आई तो उसने सबसे पहले कहा कि मेरे पेशेंट का नाम है करण और इतना कहते ही वो करण के ऊपर कुछ कीचड़ सा डाल देते हैं। इसके बाद रजत ने कहा कि जितने मेरे बाल कटे हैं उतने ही करण के काटूंगा मैं। करण अपने आपको बचाते हुए बोलते हैं कि तेरे जैसे दो आगे दो पीछे और दो वैनिटी वैन के बाहर रखता हूं मैं।
अब चलेगा बिग बॉस का राज
करणवीर मेहरा और रजत दलाल के बीच की लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि बिग बॉस का घर जंग का मैदान लगने लगता है। इसी दौरान एक कड़क आवाज आती है और वो है कंगना रनौत की जो बिग बॉस के घर में आती हैं और बोलती हैं घरवालों बहुत हो गया आप लोगों का। अब घर के अंदर लगेगी असली इमरजेंसी और चलेगा सिर्फ मेरा शासन।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss से बाहर होते ही सारा ने करणवीर के खिलाफ उगला जहर, बताया क्यों हुए उनके तलाक
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
7 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
9 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
10 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
11 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
11 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
12 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
13 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
14 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
14 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines