Rajat Dalal Double Face Exposed: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) में इस समय नए टाइम गॉड (Time God) के लिए जद्दोजहद चल रही है। आज इस पावर के लिए एक बार फिर से टास्क होने वाला है जिसमें रजत दलाल (Rajat Dalal) का डबल फेस देखने को मिला है। बीते दिन टाइम गॉड का टास्क हुआ जिसमें घरवाले दो ग्रुप में बंट गए थे। पेंटिंग टास्क में करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) की हरकत की वजह से बिग बॉस ने टास्क रद्द कर दिया। ऐसे में संचालक अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) ने बायस्ड होते हुए ईशा सिंह (Eisha Singh) की टीम को विनर घोषित किया और उसकी टीम टाइम गॉड के कंटेंडर के लिए आगे आई। अब टाइम गॉड के अगले टास्क की रजत दलाल और दिग्विजय राठी (Digvijay Rathi) के बीच घमासान होने वाला है।
टाइम गॉड के टास्क को बिग बॉस ने किया रद्द
बीते दिन के एपिसोड में दिखाया कि अविनाश मिश्रा से टाइम गॉड की पावर ले ली है। अब नए टाइम गॉड की तलाश है और इसके लिए टास्क पे टास्क हो रहे हैं। बीते दिन भी घर में टास्क हुआ जिसके लिए दो टीम बनीं लेकिन करणवीर मेहरा ने अपनी चाल से उसे बर्बाद कर दिया और बिग बॉस ने टास्क को रद्द कर दिया जिससे फैसला एकतरफा हो गया और ईशा सिंह की टीम टाइम गॉड की रेस में एक कदम आगे निकल गई।
यह भी पढ़ें: Karanveer Mehra की मास्टर चाल एक्सपोज! अगर ये काम न करते तो श्रुतिका न बन पाती Time God
नए टास्क का हुआ ऐलान
बीते दिन करणवीर मेहरा की चाल एक्सपोज हुई तो अब रजत दलाल ने अपना असली चेहरा दिखा दिया है। बिग बॉस के फैन पेज पर एक प्रोमो आया है जिसमें एक टास्क दिया गया है जिसमें कंटेंडर कंटेस्टेंट को अपनी टोकरी में फल भरने हैं। जिसकी टोकरी में ज्यादा फल होंगे वो ही होगा घर का अगला टाइम गॉड। इस टास्क में संचालक की भूमिका निभाने वाले रजत दलाल हैं।
अब रजत ने दिखाया अपना डबल फेस
टाइम गॉड के टास्क के लिए सभी कंटेस्टेंट ने अपनी कमर कस ली और लग गए फल भरने में। इसी दौरान ईशा सिंह ने दिग्विजय राठी के हाथ से फल छीन लिया तो बीच बचाव करने के लिए संचालक आए। दिग्विजय ने कहा कि देखो हाथ से कौन फल छीन रहा है। लेकिन रजत ने अपना असली चेहरा दिखा दिया और पर्सनल खुन्नस निकालते हुए कहा कि इतना तो चलता है। इसी पर दिग्विजय चिढ़ गया और रजत से भिड़ गया। संचालक ने भी पावर दिखाते हुए कहा कि डिसक्वालीफाई कर दूंगा, लेकिन राठी भी कहां चुप रहने वाला था उसने भी दे दी धमकी और घर पल भर में बन गया जंग का मैदान।
यह भी पढ़ें: Jiya Shankar-Abhishek Malhan का किसिंग वीडियो फेक, जानें वायरल वीडियो का सच
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
8 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
10 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
12 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
13 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
14 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines