Jiya Shankar-Abhishek Malhan का किसिंग वीडियो फेक, जानें वायरल वीडियो का सच

Jiya Shankar-Abhishek Malhan Lip-Lock Video:  जिया शंकर और अभिषेक मल्हान का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दोनों एक दूसरे को लिप-लॉक करते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे का सच

Jiya Shankar-Abhishek Malhan Lip-Lock Video

Jiya Shankar-Abhishek Malhan Lip-Lock Video

Jiya Shankar-Abhishek Malhan Lip-Lock Video: बिग बॉस ओटीटी 2 से चर्चा में आए अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) का और जिया शंकर (Jiya Shankar) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो दोनों लिप-लॉक करते नजर आ रहे हैं। इन दोनों के इस सीन को देख लोग न जाने क्या-क्या कयास लगा रहे हैं। अब इस वीडियो का सच क्या है वो भी जान लेते हैं।

यूट्यूब पर छाए रहते हैं अभिषेक मल्हान

अभिषेक मल्हान ने सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी बिग बॉस ओटीटी 2 से पाई। अब तो वो घर-घर में पहचाने जाते हैं। वहीं वो यूट्यूब पर अपनी वीडियो के लिए भी जाने जाते हैं। उनके सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स भी बहुत सारे हैं। अभिषेक मल्हान एक कंपनी भी चलाते हैं जिसका ना है मिस्टर बॉन्ड।

जिया शंकर भी हैं उम्दा एक्ट्रेस

अब जिया शंकर के बारे में तो क्या कहें। उनकी एक्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है। साथ ही उनकी खूबसूरती भी लोगों का दिल चुरा लेती है। सोशल मीडिया पर जिया की फैन फॉलोइंग भी शानदार है। एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज अक्सर सुर्खियों में छाया रहता है। वहीं वो अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। यंग गर्ल्स उनके लुक को फॉलो करती हैं।

वायरल हुआ जिया-अभिषेक का किसिंग सीन

अब जिया शंकर और अभिषेक मल्हान एक बार फिर से एक किसिंग वीडियो की वजह से लाइमलाइट में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दोनों एक दूसरे को डीप किस करते नजर आ रहे हैं। दरअसल इस वीडियो की जब जांच की गई तो पता चला कि ये असली नहीं है बल्कि नकली वीडियो है। ऐसे कई सारे और भी सेलेब्स हैं जो ऐसे डीपफेक का शिकार हुए हैं। उन्हीं में से एक जिया और अभिषेक भी हैं।

ईशा और अविनाश का भी हुआ किसिंग वीडियो वायरल

अकेले जिया शंकर और अभिषेक मल्हान ही नहीं इसके पहले बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह का भी किसिंग वीडियो वायरल हुआ था। लग रहा था कि दोनों एक दूसरे को डीप किस कर रहे हैं। लेकिन सच्चाई इसके उलट थी, और वो नकली था। अब तो सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे किसिंग वीडियो वायरल होते रहते हैं जो पूरी तरह से नकली हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ