हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Bigg Boss 18 में बी-टाउन की हसीनाओं का जलवा, बड़े पर्दे को छोड़ क्या शो में भिड़ेंगी ये एक्ट्रेसेस?

Bigg Boss 18: टेलीविजन के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 18 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जल्दी ही शो का नया प्रोमो रिलीज किया जाएगा, जिसके लिए जबरदस्त बज बन रहा है। देखने वाली बात होगी कि इस बार शो में क्या नया होने वाला है?

विज्ञापन
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: टेलीविजन का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 18 आजकल खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जल्द ही शो का प्रोमो भी आने वाला है, जिसकी वजह से फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हैं। शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। ये भी चर्चा हो रही है कि इस बार बिग बॉस के 18वें सीजन में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी नजर आने वाली हैं। ऐसा हमारा नहीं बल्कि लोगों का कहना है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है माजरा?

बिग बॉस के 18वें सीजन को लेकर बज

दरअसल, बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स को लेकर इस वक्त जबरदस्त बज बना हुआ है। ऐसे में जाहिर है कि कुछ न कुछ बातें तो होंगी ही और वह हो भी रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि इस बार बिग बॉस के 18वें सीजन में वेटरन एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे, ईशा कोप्पिकर और समीरा रेड्डी को अप्रोच किया गया है। हालांकि यह कंफर्म नहीं हुआ है कि तीनों एक्ट्रेसेस शो में आएंगी या नहीं, लेकिन मेकर्स ने शो के लिए इनसे जरूर बात की है।

सोशल मीडिया पर हो रही जमकर चर्चा

इसको लेकर अब सोशल मीडिया पर भी खूब बातें हो रही हैं। दरअसल, बिग बॉस तक नाम के एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया गया है, जिसको लेकर अब बातें हो रही हैं। लोगों की बातों से साफ पता लग रहा है कि शो में एक्ट्रेसेस को देखने के लिए वे कितने बेकरार हैं?

यूजर्स कर रहे कमेंट्स

एक यूजर ने इस पर लिखा कि अगर ऐसा होता है तो इस बार का शो बेहद दिलचस्प होने वाला है। दूसरे यूजर ने कहा कि बहुत बढ़िया अब लग रहा है कि कुछ धमाकेदार होने वाला है। एक यूजर ने लिखा कि अगर यह तीनों ही शो में आ गईं तो मजा ही आ जाएगा। एक और यूजर ने कहा कि शो को देखने के लिए अलग ही लेवल का एक्साइटमेंट है।

जल्द जारी होगा शो का प्रोमो

गौरतलब है कि हाल ही में बिग बॉस 18 का टीजर जारी किया गया है, जो आते ही दर्शकों के दिलों पर छा गया। अब जल्द ही शो का प्रोमो भी जारी होने वाला है, जिसको लेकर लोगों में अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। देखने वाली बात होगी कि क्या एक्ट्रेसेस इस बार शो में आएंगी या फिर इस बार शो में कुछ बड़ा और धमाकेदार होने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि बिग बॉस 18 का प्रीमियर 5 अक्टूबर को होगा, लेकिन अभी यह भी कंफर्म नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें- पहले दिन देखने आए थे 100 लोग, फिर अचानक थिएटर हाउसफुल, किस फिल्म ने किया ऐसा चमत्कार?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें