Shrutika Arjun की दरियादिली का मिला सबूत, पिछले शो की पूरी प्राइज मनी कर डाली डोनेट

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में श्रुतिका अर्जुन को इस वक्त विलेन समझा जा रहा है। असल जिंदगी में वो बेहद दयालु हैं और उनकी दरियादिली को लेकर भी जानकारी सामने आई है।

Bigg Boss 18 Shrutika Arjun

Bigg Boss 18 Shrutika Arjun file photo

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) रातों-रात विलेन बन गई हैं। दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) के एलिमिनेशन का पूरा आरोप श्रुतिका पर मढ़ दिया गया है। सभी ने दिग्विजय के आउट होने पर श्रुतिका को खरी खोटी सुनाई है। इसके बाद वो पूरी तरह से टूट गई हैं। वैसे भी मेकर्स पिछले कुछ दिनों से श्रुतिका के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। ऐसे में कुछ लोग तो ये मान बैठे हैं कि गेम के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, जब आप उनका असली चेहरा देखेंगे तो वो आपको बेहद अलग लग सकता है।

विज्ञापन

पूरी प्राइज मनी डोनेट कर चुकी हैं श्रुतिका

आपको बता दें, बिग बॉस में आने से पहले श्रुतिका एक और रियलिटी शो में नजर आ चुकी हैं। इतना ही नहीं उन्होंने वो शो जीत भी लिया था। लेकिन इस शो से जीती प्राइज मनी का श्रुतिका ने जो किया वो आप इमेजिन भी नहीं कर सकते। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने पूरी की पूरी प्राइज मनी को डोनेट कर दिया था और अपने लिए एक रुपया तक नहीं रखा था। दरअसल, श्रुतिका की अच्छाई पहले भी फैंस के दिल जीत चुकी हैं। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए उन्होंने कई बार अपना हाथ आगे बढ़ाया है।

विज्ञापन

तमिलनाडु में आए चक्रवात के बाद पूरे गांव को दिया था खाना

श्रुतिका अर्जुन एक ऐसी इंसान हैं जो दिल खोलकर डोनेशन करती हैं। जब उन्होंने ‘कूकू विद कोमाली’ (Cooku with Comali) शो जीता था तो उन्होंने इसके बदले में मिले पैसे अपने लिए नहीं रखे बल्कि पूरी धनराशि दान में दे दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रुतिका ने अपनी प्राइज मनी से अनाथालयों और स्टूडेंट्स की पढ़ाई के लिए डोनेशन दी थी। इतना ही नहीं वो तमिलनाडु में आए चक्रवात के बाद भी मदद के लिए भी आगे आई थीं। श्रुतिका ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करके, पूरे गांव को खाना दिया था। उन्होंने कुछ लोगों की फाइनेंशियल हेल्प भी की, जिससे वो हालात बेहतर होने तक अपने लिए खाना और जरूरत की चीजें हासिल कर सकें।

विज्ञापन

हर महीने 5 लोगों की मदद का किया वादा

श्रुतिका अर्जुन ने हर महीने 5 लोगों की मदद करने का वादा किया है। वो पढ़ाई की फीस या हॉस्पिटल्स में अपना कंट्रीब्यूशन देती हैं। वो हर महीने अनाथालयों को लगातार पैसे, खाना और नोटबुक भी दान करती हैं। ये सब काफी है ये बताने के लिए कि वो सेल्फिश नहीं बल्कि बड़े दिल वाली हैं। इस शो में भी वक्त-वक्त पर देखने को मिला है कि वो हमेशा सही के लिए खड़ी रहती हैं और अगर किसी के साथ गलत होता है तो उसके लिए भी अपनी आवाज उठाती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ