Bigg Boss 18 में इस हफ्ते नहीं होगा कोई एलिमिनेशन? नॉमिनेटेड कंस्टेस्टेंट निकले लकी

Bigg Boss 18: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में इस बार कोई एलिमिनेशन नहीं होगा। जी हां, इस बार सात लोग घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे, लेकिन अब सब सेफ हैं। आइए जानते हैं शो से जुड़े इस लेटेस्ट अपडेट के बारे में…

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

विज्ञापन

Bigg Boss 18: सलमान खान का शो बिग बॉस 18 इन दिनों अपने ड्रामे से दर्शकों को खूब मनोरंजन कर रहा है। शो में आ रहे ट्विस्ट दर्शकों को भी खूब पसंद आ रहे हैं। इस हफ्ते शो से बाहर होने के लिए 7 कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए थे, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि इन सातों की किस्मत बेहद लकी है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस हफ्ते घर से कोई बेघर नहीं होगा।

बिग बॉस 18 में इस हफ्ते नहीं होगा एलिमिनेशन 

दरअसल, हाल ही में बिग बॉस से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले एक्स पेज BiggBoss_Tak ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें इसकी जानकारी दी गई है। जी हां, BiggBoss_Tak ने अपने पोस्ट में लिखा कि बिग बॉस 18 के घर में इस हफ्ते कोई एलिमिनेशन नहीं होगा। इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आने लगे। साथ ही लोगों ने कहा कि इस बार नॉमिनेटेड हुए घरवाले बेहद लकी हैं।

Advertisment
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

सात लोग नॉमिनेटेड थे

गौरतलब है कि इस हफ्ते सात लोगों को नॉमिनेट किया गया था, जिसमें करणवीर मेहरा, चुम दरांग, श्रुतिका अर्जुन, रजत दलाल, कशिश कपूर, दिग्विजय सिंह राठी और तजिंदर पाल सिंह बग्गा का नाम शामिल है। हालांकि, अब जब घर में कोई एलिमिनेशन नहीं होगा तो कोई बाहर नहीं जाएगा। इस वक्त घर में रजत दलाल नए टाइम गॉड बन चुके हैं। इसलिए वो पहले से ही सेफ माने जा रहे थे।

विज्ञापन

बग्गा को मिले थे सबसे कम वोट

इतना ही नहीं बल्कि पावर मिलने के बाद रजत ने दिग्विजय राठी को भी सेफ कर दिया था और घर से बेघर होने के लिए सिर्फ 5 कंटेस्टेंट्स बचे थे। हालांकि, इस हफ्ते वो पांचों भी सेफ हो चुके हैं। सब कंटेस्टेंट के लिए जनता ने वोट भी किया था और आखिरी पायदान पर तजिंदर बग्गा थे। इसलिए कहा जा रहा था कि बग्गा को इस हफ्ते बेघर होना पड़ सकता है, लेकिन अब जब एलिमिनेशन ही नहीं हो रहा है, तो बग्गा भी सेफ हैं। इस बार वीकेंड का वार में सलमान खान नजर आने वाले हैं। ऐसे में दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा हुआ है। हर कोई शो के लेटेस्ट एपिसोड का वेट कर रहा है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ