Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस सीजन 18‘ में बेहद इंटरेस्टिंग ट्विस्ट एंड टर्न्स आ रहे हैं। शो बेहद दिलचस्प होता जा रहा है। कभी कंटेस्टेंट्स अपना गेम बदल देते हैं तो कभी बिग बॉस गुगली फेंक देते हैं। अब शो में एक और दिलचस्प मोड़ आने वाला है। हाल ही में एक टास्क हुए जिसमें नए टाइम गॉड बनने के लिए सभी कंटेस्टेंट्स ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। सभी को लगा था कि इस बार तो करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) का सपना पूरा हो ही जाएगा, लेकिन तीसरी बार भी करण को मायूसी का ही सामना करना पड़ा।
कौन बना नया टाइम गॉड?
अब रजत दलाल (Rajat Dalal) और शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) में से ही कोई ‘बिग बॉस 18’ का नया टाइम गॉड बनने वाला है। लेकिन इससे पहले कि आप टेलीकास्ट देखें, सोशल मीडिया पर नए टाइम गॉड का नाम लीक हो गया है। इस हफ्ते टाइम गॉड कौन बनने वाला है वो रिवील हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हफ्ते शिल्पा शिरोडकर को टाइम गॉड की पावर्स मिलने वाली हैं। अब उनके पास स्पेशल पावर्स आने से गेम में क्या होगा ये तो फैंस भी नहीं सोच पा रहे हैं।
करण या विवियन किसका सपोर्ट करेंगी शिल्पा?
शिल्पा शिरोडकर वैसे तो करण वीर मेहरा के सपोर्ट में हैं और खुलकर कहती हैं कि वो उनके ग्रुप का हिस्सा हैं, लेकिन जब असल में किसी का साथ देने की बारी आती है तो वो विवियन डीसेना की साइड पर दिखाई देती हैं। ऐसे में करण-विवियन और बाकी घरवालों के साथ-साथ जनता भी कंफ्यूज है कि आखिर शिल्पा शिरोडकर इन दोनों में से किसी तरफ हैं? अभी तक इस सवाल का जवाब तो शायद खुद शिल्पा के पास भी नहीं है। वहीं, अब जब वो घर की नई टाइम गॉड बनी हैं तो किस टीम का फायदा होगा ये बड़ा सवाल बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: पहले ऑडिशन पर मुंह पर दे मारा था दरवाजा, आज कलर्स का ‘लाडला’ कहलाता है ये सुपरस्टार
टाइम गॉड बनते ही शिल्पा होंगी एक्सपोज
उनका असली गेम क्या है और वो किसको ज्यादा पसंद करती हैं? वो तो इस हफ्ते रिवील हो ही जाएगा, जब शिल्पा नॉमिनेशन टास्क में अपनी पावर्स का इस्तेमाल करेंगी। एक महीने से उन्होंने जो सबकी गुड बुक्स में रहने के लिए गेम खेला है अब वो भी एक्सपोज होने वाला है। ऐसे में फैंस भी अब बिग बॉस देखने के लिए पहले से ज्यादा एक्साइटेड हैं। शो में एक बार फिर बड़ा फेरबदल नजर आ सकता है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
12 mins agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
9 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
12 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
13 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
14 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
16 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
18 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
19 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
20 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines