---विज्ञापन---

पहले ऑडिशन पर मुंह पर दे मारा था दरवाजा, आज कलर्स का ‘लाडला’ कहलाता है ये सुपरस्टार

Vivian Dsena: विवियन डीसेना आज फैंस और सलमान खान के फेवरेट हैं, लेकिन उनके पहले ऑडिशन पर उन्हें शक्ल देखते ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

---खबर नीचे जारी है---

Vivian Dsena: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ही नाम गूंज रहा है और वो है विवियन डीसेना। जब से ‘बिग बॉस 18’ का आगाज हुआ है विवियन के फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे। विवियन डीसेना टीवी इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार हैं। उनके करोड़ों चाहने वाले हैं और इस लिस्ट में तो खुद भाईजान यानी सलमान खान (Salman Khan) भी शुमार हैं। खुद बिग बॉस के होस्ट सलमान खान सबके सामने कई बार विवियन डीसेना की तारीफों के पुल बांध चुके हैं। सलमान खान उन्हें तब से पसंद करते हैं जब वो ‘मधुबाला’ (Madhubala- Ek Ishq Ek Junoon) का हिस्सा थें।

सलमान भी हैं विवियन डीसेना के फैन

इतना ही नहीं विवियन डीसेना को 8 साल से लगातार बिग बॉस एप्रोच कर रहे थे। हालांकि, हर साल वो मेकर्स का ये ऑफर ठुकरा रहे थे। वहीं, अब जब विवियन डीसेना इस शो में आए तो मेकर्स ने उनकी एंट्री यूं ही नहीं होने दी बल्कि उन्हें कलर्स और बिग बॉस का लाडला कहकर इंट्रोड्यूस किया गया। दरअसल, विवियन ने कलर्स के साथ काफी काम किया है, ऐसे में उनका चैनल के साथ रिश्ता काफी गहरा है। लेकिन अब विवियन डीसेना को लेकर एक ऐसा खुलासा हुआ है जो उनके फैंस को हैरान कर देगा।

---खबर नीचे जारी है---

पहले ऑडिशन पर शक्ल देख विवियन को भगाया बाहर

एक तरफ सलमान जिसके फैन हैं और कलर्स जिसे अपना लाडला बता रहा है, उसी एक्टर को उसके पहले ऑडिशन पर खूब दुत्कारा गया था। विवियन डीसेना के साथ पहले ऑडिशन पर कुछ ऐसा हुआ है जो वो आज तक भूल नहीं पाए होंगे। खुद विवियन ने एक बार अपने ऑडिशन का एक्सपीरियंस शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि पहले ऑडिशन में दरवाजे पर से उनकी शक्ल देखकर उन्हें भगा दिया गया था। दरअसल, उस दौरान विवियन काफी पतले-दुबले दिखते थे। ये उन दिनों की बात है जब वो मॉडलिंग कर रहे थे।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: जब 10 रुपये की मैगी खाकर किया गुजारा, रेंट देने तक के नहीं थे पैसे; एक ऐड ने कैसे बदली एक्ट्रेस की किस्मत?

विवियन के मुंह पर बंद किया था दरवाजा

विवियन डीसेना ने रिवील किया कि वो ऐसे ही किसी ऑडिशन पर गए थे। किसी ऐड का ऑडिशन था और जैसे ही वो गए, उन्होंने दरवाजे पर नॉक किया और उन लोगों ने दरवाजा खोला और विवियन की शक्ल की तरफ देखा और कहा, ‘तुम फिट नहीं होते।’ ये कहकर उन्होंने विवियन डीसेना के मुंह पर दरवाजा जोर से बंद कर दिया था। सोचिए जिसका पहला ऑडिशन ऐसा गया था वो ‘Pyaar Kii Ye Ek Kahaani’, ‘Shakti – Astitva Ke Ehsaas Ki’ और ‘Sirf Tum’ जैसे सुपरहिट शोज दे चुका है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Nov 12, 2024 07:13 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola