Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में समय-समय पर रिश्ते बदलते नजर आते हैं। अब शो में रिश्तों की कसौटी होगी और सबकी दोस्तियों पर सवाल उठाए जाएंगे। नेशनल टीवी पर अब बिग बॉस के सभी कंटेस्टेंट्स पर कीचड़ उछलने वाला है। दरअसल, अब बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट को एक खास टास्क देने वाले हैं जिसमें सबकी दोस्ती की सच्चाई सामने आ जाएगी। अब लेटेस्ट प्रोमो वीडियो जो कलर्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है वो बेहद इंटरेस्टिंग लग रहा है।
किसकी वजह से टूटेगी बिग बॉस की तिकड़ी?
बिग बॉस ने सभी घरवालों को गार्डन एरिया में इकट्ठा किया हुआ है और वो उन्हें कहते हैं इस घर में कई रिश्ते हैं जो काफी मशहूर हैं। अब बिग बॉस एक-एक करके कुछ रिश्ते अनाउंस करेंगे और इसके बाद कुछ और घरवालों को बुलाएंगे और उन्हें ये बताना होगा कौन सबसे पहले फिसलेगा? कौन इस रिश्ते का कीचड़ है? इसके बाद बिग बॉस घर की मशहूर तिकड़ी यानी अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह और एलिस कौशिक को बुलाते हैं और करण वीर मेहरा बताते हैं कि इनका रिश्ते टूटने की वजह ईशा बनेंगी।
विवियन और अविनाश के रिश्ते में कौन है कमजोर कड़ी?
यहां एक बार फिर ईशा और रजत दलाल वाला मुद्दा गर्माने वाला है। ईशा- रजत के जेल जाने पर खुश थीं, इसी बात को लेकर अब उन पर कीचड़ डाला गया है। अगला रिश्ता होगा विवियन डीसेना और अविनाश का जिस पर शिल्पा शिरोडकर अपना जजमेंट देंगी। वो बताएंगी कि कैसे अविनाश इस रिश्ते के टूटने का कारण बन सकते हैं। अविनाश की इन मैच्योरिटी के कारण शिल्पा उन पर बाल्टी भरकर कीचड़ उछलने वाली हैं।
यह भी पढ़ें: AP Dhillon के घर पर फायरिंग के 2 महीने बाद पुलिस की गिरफ्त में आया 25 साल का शख्स, बाकी आरोपी फरार
गहरी हुई विवियन और करण की दुश्मनी
लेकिन असली मजा तो तब आएगा जब विवियन मैदान में कदम रखेंगे। करण और शिल्पा के बीच विवियन- करण को रिश्ते का कीचड़ बताकर उन पर गंद फेक देंगे और यहां दो दोस्ती की दुश्मनी शो में नया मसाला डालेगी। करण भी कहां चुप रहेंगे? वो शायरी में पुराने दोस्त को जवाब देंगे, ‘मैं लब-ए शिकवा को सी लेता हूं, चंद घड़ियां जी लेता हूं, एक बार मान लूं किसी को दोस्त, उसके हाथ से जहर भी पी लेता हूं।’ अब विवियन के इस कदम के बाद दोनों की दुश्मनी और भी गहरी होने वाली है।
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
53 mins agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
1 hr agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
1 hr agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
2 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
3 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
3 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
5 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
6 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
22 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines