---विज्ञापन---

AP Dhillon के घर पर फायरिंग के 2 महीने बाद पुलिस की गिरफ्त में आया 25 साल का शख्स, बाकी आरोपी फरार

AP Dhillon House Firing Case: मशहूर पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद अब पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। दूसरे आरोपी को लेकर भी जानकारी सामने आई है जो अभी फरार है।

---विज्ञापन---

AP Dhillon House Firing Case: मशहूर पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर हुई फायरिंग मामले में नया अपडेट आया है। कनाडा में एपी ढिल्लों के घर के बाहर 2 सितंबर को ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। हालांकि, उस दौरान सिंगर या उनके परिवार को कोई चोट नहीं आई थी। लेकिन इस तरह से सरेआम हुए हमले ने हर किसी को चौंका दिया था और सिंगर की सुरक्षा पर सवाल भी खड़े कर दिए थे। अब लगभग 2 महीने बाद इस केस में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। कनाडा पुलिस ने अब एक गिरफ्तारी की है।

25 साल का आरोपी गिरफ्तार

25 साल के एक आरोपी को ओंटारियो से पुलिस ने धर दबोचा है। लेकिन बाकी आरोपी अभी भी फरार हैं। अब इस गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि की जा चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गिरफ्तार किए गए संदिग्ध की पहचान विनिपेग (Winnipeg) के 25 साल के अबजीत किंगरा (Abjeet Kingra) के रूप में हुई है। इस शख्स पर इरादे से बंदूक चलाने और आगजनी का आरोप लगाया गया है। इतना ही नहीं पुलिस इस आरोपी को शुक्रवार के दिन अदालत में भी पेश करेगी।

---विज्ञापन---

बाकी आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

पुलिस ने इस मामले पर बयान देते हुए कहा है कि 30 अक्टूबर 2024 को अबजीत किंगरा की गिरफ्तारी हुई है और इस आरोपी पर एक घर में लापरवाही से बंदूक चलाने का आरोप है। साथ ही उस पर सितंबर में कॉलवुड के रेवेनवुड रोड के 3300 ब्लॉक में 2 वाहनों में आग लगाने के भी इल्जाम लगाया गया था। बताया जा रहा है कि ये क्राइम 20 सितंबर 2024 को हुआ था। इसके अलावा पुलिस ने बाकी आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कौन है असली Rajat Dalal? Salman Khan ने पर्दाफाश कर उठाए सवाल

पुलिस ने दी दूसरे आरोपी की डिटेल्स

एक और आरोपी की पहचान हुई है और उसका नाम विक्रम शर्मा बताया जा रहा है जिसकी उम्र 23 साल है। कहा जा रहा है कि ये आरोपी इंडिया भाग गया है। वहीं, इसे आखिरी बार विनिपेग में ही देखा गया था। इसके अलावा ये भी पता चला है कि पुलिस के बाद आरोपी विक्रम शर्मा की कोई तस्वीर नहीं है, लेकिन उस आरोपी को पहचानने के लिए कुछ डिटेल्स दी गई हैं। विक्रम को साउथ एशियाई पुरुष बताया गया है, जिसका कद 5’9″ है और वजन लगभग 90.71 किलो है। उसके बाल काले और आंखें ब्राउन हैं।

First published on: Nov 01, 2024 05:06 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola