Bigg Boss 18: खाने के लिए फिर होगी महाभारत, इस बार घरवालों को कैसे मिलेगा 'राशन'?
Author: Nancy Tomar
2024-11-28 16:17:44
Bigg Boss 18: टीवी का मोस्ट पॉपुलर कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 इस बार भी अपने ‘राशन तांडव’ को लेकर सुर्खियों में है। दरअसल, शो में राशन को लेकर कोई ना कोई टास्क होता रहता है। ऐसे में इस बार दर्शकों के मन में सवाल है कि राशन के लिए इस बार घरवालों का क्या करना पड़ेगा, तो लेटेस्ट प्रोमो वीडियो में राशन के लिए घरवालों को क्या-क्या करना पड़ेगा, ये रिवील हो गया है। आइए जानते हैं कि इस बार का खाना कैसे घरवालों तक पहुंचेगा?
राशन टास्क
दरअसल, हाल ही में सामने आए प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि इस बार राशन के लिए घरवालों को क्या-क्या करना है। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि बिग बॉस कहते हैं कि राशन बास्किट में डिवाइड करके रखा है। सभी घरवालों को इन बॉस्किटस को पास करना है और जब आखिरी सदस्य के पास को टोकरी जाएगी, तो तब वो राशन घर का राशन माना जाएगा।
राशन टास्क में कैसा ट्विस्ट?
प्रोमो वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि बिग बॉस घरवालों से पूछते हैं कि आसान है, तो घरवाले इस पर हामी भरते हैं। हालांकि इसके बाद बिग बॉस कहते हैं कि अब मैं आपको बताता हूं कि इस गेम का ट्विस्ट क्या है? इसके बाद बिग बॉस कहते हैं कि अगर कोई सदस्य जिसके हाथों में टोकरी है और उसे वो टोकरी पास नहीं करनी है और अपने पास ही रखनी है, तो सदस्य वैसा कर सकता है।
करणवीर और ईशा की बहस
इसके बाद प्रोमो में घरवाले इस टास्क को करना शुरू करते हैं और ईशा बैठी होती हैं। इस दौरान चुम को चेयर नहीं मिलती है और ईशा कहती है कि चुम पिक करो तुम्हें क्या लेना है। इस दौरान करणवीर और ईशा की बहस भी होती प्रोमो में नजर आ रही है। धीरे-धीरे प्रोमो में ये बहस बढ़ती नजर आ रही है और प्रोमो को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये टास्क बीच में ही रूक गया।
घरवालों में भी हुई बहस
हालांकि, शो में क्या होगा ये तो आने वाले एपिसोड में पता लगेगा। इसके बाद शो के प्रोमो में सभी कुछ ना कुछ बहस करते नजर आ रहे हैं। वहीं, अब यूजर्स भी बिग बॉस के इस वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि इस बार शो में राशन के लिए कैसा ‘तांडव’ होगा।
यह भी पढ़ें- Allu Arjun की फिल्म Pushpa 2 के गाने ‘Kissik’ को किसने गाया? कौन हैं Sublahshini?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines