Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में कई रिश्ते बने और कई टूट भी गए। घर में सबसे मजबूत रिश्ते 2 ग्रुप में देखने को मिले। एक तरफ करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और चुम दरांग (Chum Darang) तो दूसरी तरफ ईशा सिंह (Eisha Singh) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) के बीच सबसे मजबूत बॉन्ड देखने को मिला है। करण, शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) और विवियन डीसेना (Vivian Dsena) का मां-बेटे का रिश्ता भी खूब सुर्खियों में रहा, लेकिन ‘बिग बॉस 18’ के एक अंडररेटेड रिश्ते पर किसी की नजर नहीं पड़ी।
दुश्मनी से हुई थी रजत और विवियन के रिश्ते की शुरुआत
ये अंडररेटेड रिश्ता था विवियन और रजत दलाल (Rajat Dalal) का जो कभी दुश्मनी से शुरू हुआ था। एक वक्त था जब रजत न सिर्फ विवियन को खुलेआम धमकियां बल्कि नेशनल टीवी पर भद्दी गालियां भी देते थे। रजत ने विवियन का नाम ‘डोलू’ रखा था और कहा था कि अल्फाबेट आगे-पीछे हैं। इसके अलावा रजत ने विवियन के साथ शो में कई ऐसी हरकतें की, जिसके बाद ये दोनों कट्टर दुश्मन बन गए थे। हालांकि, वक्त के साथ इनकी दुश्मनी फीकी पड़ी और दोनों कॉर्डिअल हो गए।
बन सकता था ये बॉन्ड
कई बार इसके बाद इन दोनों के क्यूट वीडियो भी सामने आए, जहां विवियन और रजत साथ में बेहद अच्छे लग रहे थे। इन दोनों को कभी साथ में पूल में कूदते हुए तो कभी एक-दूसरे को प्यार से गले लगाते हुए देखा गया। जहां बाकी कंटेस्टेंट्स सुबह होते ही किलर डांस मूव्ज दिखाते हैं, वहीं ये दोनों साथ में अनाड़ियों के साथ में कोशिश करते हुए भी दिखाई दिए। हालांकि इन दोनों की ये खास बॉन्डिंग शो में ज्यादा देखने को नहीं मिली और इस बात का मलाल दर्शकों को भी होगा। ऐसे में दर्शक ये अंदाजा लगा रहे हैं कि अगर विवियन की अविनाश की जगह रजत से दोस्ती बढ़ जाती, तो इस सीजन में भी सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज जैसा बॉन्ड देखने को मिल सकता था।
यह भी पढ़ें: Vivian Dsena और Rajat Dalal ही ‘टॉप 2’ में क्यों? बाकी कंटेस्टेंट्स पर भारी पड़ीं ये खूबियां
अविनाश न होते तो बनता एक और मजबूत रिश्ता!
वैसे भी अविनाश ने तो विवियन को दोस्ती के नाम पर बस धोखा ही दिया है और विवियन बार-बार उन्हें माफ करते रहे। अगर वो अविनाश को छोड़ रजत का हाथ थामते, तो शो में एक अलग ही रिश्ता देखने को मिलता जो बेहद गहरा हो सकता था। विवियन ने जिस तरह से रजत को उनके जन्मदिन पर सबसे पहले विश किया था, उसे ही पता चल रहा था कि वो उन्हें कितना पसंद करते हैं। उसके बाद विवियन ने जो दुआएं रजत को दी थीं वो देखकर भी फैंस इमोशनल हो गए थे।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
6 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
10 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
10 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
11 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
12 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
13 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
14 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines