Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में एक हफ्ते में काफी कुछ हो गया। घर का पूरा माहौल ऊपर-नीचे हो रखा है। इस हफ्ते शो में कई संगीन मुद्दे उठे हैं और इस दौरान शो को जबरदस्त TRP भी मिली होगी। अब जब लाखों लोग इस शो को देख रहे हैं तो ये भी जान लेते हैं कि आखिर इन सभी कंटेस्टेंट्स में से कौन जनता का फेवरेट है? और किसे लोग गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च कर रहे हैं? अब गूगल ट्रेंड के रिजल्ट सामने आए हैं।
किन कंटेस्टेंट्स को 7 दिनों में किया गया सबसे ज्यादा सर्च?
इसमें ‘बिग बॉस 18’ के 5 कंटेस्टेंट्स को लोग कितना सर्च कर रहे हैं वो सामने आया है। ये 5 कंटेस्टेंट्स हैं- करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra), विवियन डीसेना (Vivian Dsena), चाहत पांडे (Chahat Pandey), अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और रजत दलाल (Rajat Dalal)। इन पांचों की परफॉरमेंस का रिजल्ट आ गया है। आपको बता दें, बिग बॉस के लाडले विवियन डीसेना को एक कंटेस्टेंट से कड़ी टक्कर मिल रही है और वो पीछे छूटते हुए नजर आ रहे हैं।
विवियन को किसने दी टक्कर?
इस गूगल ट्रेंड के हिसाब से करण वीर मेहरा को पिछले 7 दिनों में सबसे ज्यादा लोग गूगल पर सर्च कर रहे हैं। उनके और विवियन के बीच कांटे की टक्कर चल रही है और कभी करण, कभी विवियन पर दर्शकों की सबसे ज्यादा नजरें बनी हुई हैं। इन दोनों के बाद लोग रजत दलाल को देखना चाहते हैं। रजत का गेम ऑडियंस को काफी पसंद आ रहा है। उनका देसी अंदाज और एटीट्यूड देखकर फैंस इम्प्रेस्ड हैं। हालांकि, इस हफ्ते वो नीचे आए हैं। नहीं तो रजत का क्रेज फैंस पर विवियन और करण से ज्यादा दिखाई देता है।
यह भी पढ़ें: Avinash और Shalin Bhanot में 5 अंतर, Eisha Singh के लिए कौन बेहतर?
चाहत और अविनाश रह गए पीछे
उसके बाद चौथे नंबर पर अविनश मिश्रा हैं। ये हफ्ता अविनाश मिश्रा ही छाए रहे। कशिश कपूर के लगाए गए आरोपों के करण अविनाश पूरे हफ्ते हाईलाइट रहे और सभी उनके टॉपिक पर ही बात करते रहे। इस लिस्ट में आखिरी नाम चाहत पांडे का है। चाहत शो में काफी समय से कुछ नहीं कर रही हैं। न तो वो लड़ रही हैं और न गेम खेल रही हैं, ऐसे में वो बाकी कंटेस्टेंट्स से पीछे छूट गई हैं।
संबंधित खबरें
क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
1 hr agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
1 hr agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
2 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
2 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
4 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
12 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
13 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
17 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
18 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines