Avinash और Shalin Bhanot में 5 अंतर, Eisha Singh के लिए कौन बेहतर?

Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में लोगों ने शालीन भनोट और अविनाश मिश्रा दोनों को देखा है। अब इन दोनों का नाम ईशा सिंह से जुड़ रहा है। तो चलिए जानते हैं इन दोनों में कितना अंतर है?

Avinash Mishra Eisha Singh Shalin Bhanot

Avinash Mishra Eisha Singh Shalin Bhanot file photo

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में एक ऐसा लव एंगल चल रहा है जिसे देखकर कंटेस्टेंट्स ही नहीं दर्शक भी कंफ्यूज हैं। ईशा सिंह (Eisha Singh) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) का रिलेशनशिप स्टेटस क्या है वो समझ पाना मुश्किल हो रहा है। दरअसल, अविनाश तो ईशा को पसंद करते हैं, लेकिन ईशा अभी इस रिश्ते को कोई नाम देने के लिए तैयार नहीं हैं। वहीं, अब इस स्टोरी में शालीन भनोट की भी एंट्री हो गई है। शालीन को बाहर ईशा का बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है और ईशा उन्हें अपना बेस्ट फ्रेंड बता रही हैं। ऐसे में अविनाश और शालीन कितने अलग हैं और ईशा के लिए कौन बेहतर है ये जानते हैं।

कंफ्यूज

बिग बॉस के घर में शालीन हमेशा कंफ्यूज ही नजर आए हैं। वो कोई भी फैसला नहीं ले पाते थे। दूसरी तरफ अविनाश मिश्रा अपने हर मूव को कैलकुलेट करके चलते हैं। वो सोच समझकर फैसला लेते हैं और हमेशा क्लियर रहते हैं।

लव स्टोरी

शो में शालीन ने टीना दत्ता (Tina Dutta) के साथ प्यार का जमकर नाटक किया था। दिखने के लिए इन दोनों ने पहले प्यार किया और फिर झगड़ा। दूसरी तरफ अविनाश मिश्रा की फीलिंग्स दर्शकों को रियल लग रही हैं। वो ईशा को लेकर बेहद कंसर्न रहते हैं और उनकी लव स्टोरी रियल लग रही है।

ओवर ड्रामेटिक

बिग बॉस के घर में शालीन भनोट ने जमकर ओवर एक्टिंग की थी। उनका ड्रामा देखकर फैंस ही नहीं बल्कि सलमान खान भी इरिटेट हो गए थे। शो में शालीन की पर्सनालिटी किसी को भी पसंद नहीं आ रही थी। दूसरी तरफ अविनाश की तारीफ तो उनके खुद के दुश्मन करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) कर रहे हैं। करण ने ईशा को भी यही समझाया है कि शालीन से बेहतर लड़का है।

अग्रेशन

शालीन और अविनाश दोनों का अग्रेशन इस शो में देखने को मिला है। शालीन किसी भी बात पर भड़क जाते थे, जबकि अविनाश को गुस्सा तब आता है जब उनके साथ कुछ गलत होता है। अविनाश का गुस्सा जताने का तरीका भी शालीन से बेहतर है। ऊपर से अपनी गलती का अहसास होने के बाद अविनाश सामने से माफी भी मांग लेते हैं।

पर्सनल लाइफ

अविनाश मिश्रा की लाइफ में सिर्फ उनकी एक्स गर्ल फ्रेंड्स हो सकती हैं, लेकिन शालीन का तो तलाक हो चुका है और उनका एक बेटा भी है। ऊपर से शालीन की एक्स वाइफ भी उनपर कई आरोप लगा चुकी हैं। शालीन की पर्सनल लाइफ काफी कंट्रोवर्शियल है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ