Bigg Boss 18 Media Round: बिग बॉस 18 के घर में हाल ही में मीडिया राउंड हुआ जहां कई कंटेस्टेंट्स पर एक के बाद कई आरोप लगे। ईशा सिंह से लेकर अविनाश मिश्रा और करणवीर-विवियन से भी कई सवाल पूछे गए। किन-किन कंटेस्टेंट्स के गेम को मीडिया ने एक्सपोज कर दिया, चलिए आपको बताते हैं।
ईशा सिंह
सबसे पहले मीडिया ने ईशा सिंह को निशाना बनाया। ईशा पर अविनाश और विवियन, दोनों का ही गेम के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया। इसके अलावा ईशा सिंह को चुगली आंटी और घर की वैंप तक का टैग दे दिया गया। ईशा सिंह पर मीडिया ने इतने आरोप लगाए कि वो बाद में रोते हुए भी नजर आईं।
विवियन डीसेना
विवियन डीसेना पर भी मीडिया ने कई आरोप लगाए, जिससे वो भी कहीं ना कहीं गेम में एक्सपोज हो गए। मीडिया ने विवियन को कहा कि आप खुद के लिए कोई स्टैंड नहीं लेते। आपको शो की ट्रॉफी कैसे मिलेगी, आप तो जस्टिफाई ही नहीं कर पाओगे अपनी जीत को। इसके जवाब में विवियन ने कहा कि मुझे जो सही लगा मैंने इस घर में वो किया है।
शिल्पा शिरोडकर
शिल्पा शिरोडकर के ऊपर मीडिया ने आरोप लगाया कि उनका गेम प्लान काफी सही था। उन्होंने करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना का एक एंगल पकड़ लिया और अपनी पूरी जर्नी उसी के ही इर्द-गिर्द बना ली। शिल्पा ने हालांकि इस आरोप पर खुद को डिफेंड करने की पूरी कोशिश की लेकिन वो ज्यादा कुछ कह नहीं पाईं।
करणवीर मेहरा
इसके अलावा करणवीर मेहरा की पीआर टीम पर भी घर के बाहर विवियन के खिलाफ नेगेटिविटी फैलाने का आरोप लगा। इस पर करणवीर ने कहा कि उनके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वो खुद का मैनेजर भी हायर कर लें। इसके अलावा करणवीर के टिकट टू फिनाले में वूमेन कार्ड खेलने को लेकर भी सवाल उठा।
चुम दरांग
चुम दरांग को लेकर मीडिया ने कहा कि अगर करणवीर नहीं होते तो आप यहां आज नहीं बैठी होतीं। करणवीर की वजह से ही चुम यहां तक पहुंची हैं। इसके अलावा करणवीर और चुम के बाथरूम सीन पर भी मीडिया ने निशाना साधा। चुम ने कहा फिलहाल हमारे बीच दोस्ती है, बाकी बाहर जाकर देखेंगे।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के ‘टॉप 5’ में बड़ा उलटफेर, पॉपुलेरिटी रैंकिंग में आए चौंकाने वाले नतीजे!
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
5 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
9 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
9 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
10 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
11 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
12 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
12 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
13 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines