Rajat Dalal In Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) में फिनाले के साथ ही मीडिया राउंड भी चर्चा का विषय बना हुआ है। ये एपिसोड बीती रात भी आया और आज रात भी आने वाला है। इस राउंड को लेकर हर किसी के दिमाग में यही प्रश्न घूम रहा था कि पता नहीं उनसे क्या सवाल पूछे जाएंगे। अब मीडिया तो मीडिया है जो हर बात को गहराई से जानने की कोशिश करती है, ऐसे में सभी कंटेस्टेंट की क्लास लगने वाली है। हम रजत दलाल (Rajat Dalal) की बात कर लेते हैं कि मीडिया राउंड में उनसे कई सवाल पूछे जा चुके हैं और आज भी ये सिलसिला जारी रहने वाला है।
1. सारा और ईशा को लेकर उठ सकता है सवाल
बिग बॉस 18 में आपने शुरुआत से ही देखा होगा कि रजत के समीकरण ईशा सिंह और सारा अरफीन के साथ अच्छे सेट हुए हैं। ईशा को रजत ने अपनी बहन कहा है तो सारा को दोस्त। ऐसे में मीडिया ने पूछा कि आपने सिर्फ ईशा और सारा के लिए स्टैंड लिया है, लेकिन आप तो बोलते हो कि सारी लड़कियों के लिए स्टैंड लेंगे? वहीं शिल्पा को लेकर भी सवाल उठे जिनका जवाब देने में रजत खुद ही फंस गए।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के टॉप 5 की ताजा पापुलैरिटी लिस्ट जारी, विनर की रेस से 2 कंटेस्टेंट बाहर
2. गुंडागर्दी पर सवाल
रजत का आक्रामक रवैया तो किसी से छिपा है नहीं, उन्होंने घर में शुरुआत से ही अपनी गुंडागर्दी का परिचय दिया है। कभी अविनाश मिश्रा के साथ लड़ाई तो कभी चाहत के साथ। उन्होंने तो करणवीर मेहरा संग भी पंगा लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ऐसे में ये सवाल भी उठा।
3. धमकी देना पड़ सकता है भारी
रजत हमेशा घर में लड़ाई के दौरान बाहर मिलने की धमकी देते हैं, तो इस पर भी सवाल उठ सकता है कि आप कैसे बाहर आने के बाद लोगों को पड़ेंगे?
4. एक्टिंग का ताना
रजत का घर से सेलिब्रिटीज को एक्टिंग का ताना देना भी भारी पड़ सकता है। उन्होंने शो में कई बार कहा है कि आप लोग तो एक्टर हैं तो एक्टिंग करना अच्छे से जानते हैं। ऐसे में उनपर भी सवाल उठा।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss और MTV Roadies में ये 5 बातें कॉमन, जो Jiocinema पर मचा रहे धूम
5. शिल्पा पर सवाल
जहां हमेशा रजत कहते हैं कि वो लड़कियों के साथ हैं, तो वहीं शिल्पा शिरोडकर के साथ उनका रवैया ठीक नहीं रहा है। ऐसे में ये सवाल भी उठा कि क्या आप लड़की नहीं मानते जो आप हमेशा उनकी बेइज्जती करते रहे हैं।
6. करणवीर पर सवाल
टास्क के दौरान रजत की दाढ़ी काटने पर उनका अक्रामक रूप देख सभी हैरान रह गए थे। मीडिया राउंड में ये भी सवाल उठ सकता है कि आपको जब मौका मिला तो आपने करणवीर की दाढ़ी क्यों नहीं काटी?
7. गुल्लू और रजत का फर्क
फैमिली वीक में मां के आने पर गुल्लु का बच्चे जैसा बर्ताव और रजत के रूप में आक्रामक बर्ताव पर भी सवाल उठ सकता है।
8. ओवर कॉन्फिडेंस पर सवाल
रजत दलाल का ओवरकॉन्फिडेंस भी उनके लिए सवालों का घेरा खड़ा कर सकता है। अब देखना इंटरेस्टिंग होगा कि आखिर रजत इन सभी सवालों के क्या जवाब देते हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: फिनाले से पहले दिखा Avinash का दोगलापन, एक्सपोज हुआ लाडला
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
10 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
12 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
14 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
15 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
16 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
17 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
17 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
18 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines