Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ का प्रोमो कभी भी आ सकता है। इस प्रोमो में घर की झलक देखने को मिलेगी। साथ ही हो सकता है कि इस प्रोमो में कुछ कंटेस्टेंट्स की झलक भी देखने को मिल जाए। अब शो में किस-किसकी एंट्री होगी ये सवाल तो दिन-रात फैंस के दिमाग में चल रहा है। इसी बीच अब प्रोमो से पहले सलमान खान (Salman Khan) के शो को लेकर एक खास अपडेट सामने आया है। इस बार मेकर्स ने एक प्लान बनाया है।
क्या यूट्यूबर्स नहीं होंगे बिग बॉस 18 का हिस्सा?
मेकर्स ने बिग बॉस 18 की TRP बढ़ाने के लिए एक नया गेम खेला और उन्होंने शो पर किसी की एंट्री बैन कर दी है। अब तक शो में दिखाई दे सकते कई कंटेस्टेंट्स के नाम रिवील हो चुके हैं। वहीं, अब मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि बिग बॉस 18 में टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स के बीच यूट्यूबर्स को शायद एंट्री नहीं मिलेगी। दरअसल, ऐसा कहा जा रहा है कि मेकर्स ने इस बार शो में यूट्यूबर्स को शामिल न करने की योजना बनाई है।
टीवी और बॉलीवुड स्टार्स के नाम होगा नया सीजन!
आपने देखा होगा बीते कुछ सीजन से बिग बॉस में ढेर सारे यूट्यूबर्स आ रहे हैं। बिग बॉस 17 हो या ओटीटी सीजन 2 और 3, बिग बॉस में काफी समय से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर्स ही दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इस बार मेकर्स ने कुछ नया रास्ता अपनाने का मन बना लिया है। कहा जा रहा है कि ये सीजन पहले की तरह सिर्फ टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स को ही समर्पित होगा। इस बार सारे टीवी और बॉलीवुड स्टार्स को शो में शामिल किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में Dolly Chaiwala मेकर्स को पड़ सकता है महंगा, सेलिब्रिटीज से ज्यादा रखी फीस की डिमांड?
क्या है वजह?
अब मेकर्स ने ये फैसला क्यों लिया है ये तो साफ नहीं हो पाया है। हो सकता है कि उन्हें समझ आ गया हो कि इतने सारे इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स को देखकर दर्शक भी ऊब चुके हैं। या फिर वो बिग बॉस 13 वाला मैजिक क्रिएट करना चाहते हो, जहां एक भी यूट्यूबर नहीं था। इसके अलावा कहा तो ये भी जा रहा है कि इस बार शो में नए चेहरे भी देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, अभी तक कुछ भी कन्फर्म नहीं हुआ है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines