Bigg Boss 18 Latest Voting Trend: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का फिनाले अब नजदीक है, ऐसे में सभी अपना गेम खेल विनर रेस में आगे निकल रहे हैं। वहीं कुछ का घर से पत्ता भी साफ होने वाला है। इस लिस्ट में एक नहीं बल्कि सात नाम हैं जिनके सिर पर इविक्शन की तलवार लटकी हुई है। वहीं ईशा सिंह लगातार खबरों में बनी हुई हैं कि उनका बिग बॉस के घर से सफर खत्म होने वाला है क्योंकि वो लगातार बॉटम में बनी हुई हैं। वहीं लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड में रातों रात बड़ा बदलाव हुआ है। आइए जान लेते हैं कि कौन टॉप में है और कौन बॉटम में जो घर से बेघर होने का असली दावेदार है।
कौन बना नंबर 1 कंटेस्टेंट
बिग बॉस 18 का लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड आ गया है, जिसके आधार पर विवियन डीसेना नंबर 1 पायदान पर आ गए हैं। हालांकि वो बीते कुछ समय से गेम में पीछे चल रहे थे। लेकिन एक बार फिर से विवियन के फैंस ने ये बता दिया कि उनका क्रेज अभी लोगों के सिर पर बरकरार है। अब ऐसे ही तो नहीं उन्हें कलर्स का लाडला कहा जाता है।
यह भी पढ़ें: Vivian Dsena पहली बार खुलकर रोए, 80 दिन में वो मौके, जब धोखेबाजी पर भी टपके नहीं आंसू
कौन हैं टॉप 5 कंटेस्टेंट
नंबर 1 का तो आपको पता चल ही गया है कि वो विवियन डीसेना हैं। वहीं नंबर 2 वाला नाम आपको चौंका देगा। जी हां वो और कोई नहीं बल्कि रजत दलाल है। तीसरे नंबर पर अविनाश मिश्रा चौथे नंबर पर श्रुतिका अर्जुन और पांचवें नंबर पर चाहत पांडेय है। हालांकि पिछले वोटिंग ट्रेंड में चाहत अविनाश से आगे थीं।
ईशा ऐसे होंगी सेफ
पिछले कई दिनों से ईशा सिंह लगातार बॉटम में बनी हुई थीं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि ईशा सिंह का घर से पत्ता साफ हो सकता है। लेकिन एक बार फिर से ईशा के चाहने वालों के लिए गुड न्यूज है कि वो सेफ हो सकती हैं। इसके पीछे वजह है कशिश कपूर जो लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड के हिसाब से लास्ट में पहुंच गई हैं। इसके पीछे की वजह भी साफ है कि बीते दिनों अविनाश और उनका जो पंगा हुआ उससे कशिश की जनता के बीच बेड इमेज बन गई है।
यह भी पढ़ें: Chahat Pandey की मां ने अविनाश को कहा लड़कीबाज, टॉप 5 के नाम भी किए रिवील
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
9 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
9 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
11 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines