Bigg Boss 18 से बेघर होते ही Kashish Kapoor ने 5 लोगों की लगाई वाट, किसी को गंदा तो किसी को कहा सांप

Bigg Boss 18 Kashish Kapoor Eviction Interview: बिग बॉस 18 से बेघर होते ही कशिश कपूर ने अपने एविक्शन इंटरव्यू में 5 कंटेस्टेंट्स के खिलाफ खूब बोला है।

Bigg Boss 18 Kashish Kapoor Eviction Interview

Bigg Boss 18 Kashish Kapoor Eviction Interview

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Kashish Kapoor Eviction Interview: बिग बॉस 18 के घर से हाल ही में कशिश कपूर का सफर खत्म हो गया है। कशिश कपूर ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के तौर पर घर में एंट्री ली थी और गेम में काफी मजबूती से आगे बढ़ रही थीं। कशिश ने घर से निकलने के बाद 5 लोगों के खिलाफ जहर उगला है। उन्होंने किसी को गंदा इंसान तो किसी को सांप कहा है। चलिए आपको बताते हैं कशिश ने किस कंटेस्टेंट के बारे में क्या कुछ कहा है।

करणवीर मेहरा 

सबसे पहले कशिश ने अपने एविक्शन इंटरव्यू में करणवीर मेहरा पर वार किया है। करणवीर को लेकर कशिश ने कहा कि वो इतने गंदे इंसान हैं कि वो उन्हें अपना दुश्मन भी नहीं बना सकती हैं। कशिश की मानें तो करणवीर दुश्मनी के भी लायक नहीं हैं।

विज्ञापन

शिल्पा शिरोडकर

शिल्पा शिरोडकर के साथ भी कशिश का छत्तीस का आंकड़ा हो गया था। हालांकि शुरुआती समय में शिल्पा के साथ कशिश एक अच्छा बॉन्ड शेयर कर रही थीं लेकिन बाद में शिल्पा और कशिश के रिश्ते में काफी खटास आ गई थी। कशिश ने शिल्पा को बहुत ही मीन बताया जो सिर्फ अपने बारे में ही सोचती हैं।

ईशा सिंह 

ईशा सिंह को लेकर भी कशिश कपूर ने कुछ अच्छा नहीं कहा है। हालांकि अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में उन्होंने ईशा को भी जगह दी लेकिन इसके कशिश का ये भी कहना था कि ईशा खुद को जितना अच्छी दिखाती हैं उतनी अच्छी वो हैं नहीं।

विज्ञापन

अविनाश मिश्रा

अविनाश के साथ भी कशिश के कोई अच्छे अनुभव नहीं रहे थे। बस इसी वजह से कशिश ने अविनाश के लिए भी काफी कुछ कहा। उन्होंने कहा कि अविनाश घर का सांप है वो आपको कभी भी काट सकता है।

श्रुतिका अर्जुन

श्रुतिका अर्जुन के लिए कशिश कपूर ने कहा कि उनसे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। वो घर में थी भी या नहीं, वो इस पर ध्यान नहीं देती थीं। श्रुतिका के साथ पहले दिन से ही कशिश का कुछ खास अनुभव नहीं रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ