Bigg Boss 18: इन 5 कारणों से Ticket To Finale की दावेदार बनीं Chum, Karanveer ने किया 'खेला'!

Chum Darang Ticket to Finale: बिग बॉस 18 में चुम दरांग अब टिकट टू फिनाले की दावेदार बन गई हैं। आखिर किन 5 कारणों से चुम को ये मौका मिला है, चलिए आपको बताते हैं।

Chum Darang Ticket to Finale

Chum Darang Ticket to Finale

Chum Darang Ticket to Finale: बिग बॉस 18 में अब फिनाले बस 1 हफ्ते दूर है, ऐसे में कॉम्पिटिशन काफी टफ होता जा रहा है। हाल ही में घर में एक टास्क हुआ जिसमें दो कंटेस्टेंट्स टिकट टू फिनाले के दावेदार बने। टिकट टू फिनाले जीतने वाले कंटेस्टेंट की एंट्री सीधे-सीधे फिनाले वीक में हो जाएगी। बस इसी वजह से बिग बॉस का ये खेल और भी मजेदार होता जा रहा है। चुम दरांग और विवियन डीसेना टिकट टू फिनाले के दावेदार बने हैं। आखिर क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

चुम दरांग और विवियन बने दावेदार

बिग बॉस 18 में एक टास्क कराया गया जिसमें कंटे्स्टेंट्स को ज्यादा से ज्यादा अंडे कलेक्ट करने थे। ये अंडे उन्हें टास्क के संचालक रजत दलाल और श्रुतिका से लेने थे। इस टास्क में करणवीर मेहरा ने कुल 7  अंडे कलेक्ट किए लेकिन उन्होंने उन अंडों पर चुम का नाम लिखा। वहीं विवियन भी अपने नाम से 7 अंडे कलेक्ट करने में कामयाब रहे। जबकि अविनाश ने ही कोशिश की और 3 अंडे कलेक्ट कर लिए। टास्क जीतकर चुम और विवियन दो दावेदार बन गए।

विज्ञापन

करणवीर मेहरा ने दी कुर्बानी

बड़ी बात ये है कि फिनाले से बस 1 हफ्ते पहले करणवीर ने अपनी जगह पर चुम को टिकट टू फिनाले का दावेदार बनाया। चुम के नाम से उन्होंने अंडे कलेक्ट किए और उन्हें दावेदार बनवा दिया।

विज्ञापन

श्रुतिका बनीं संचालक

इस टास्क के लिए नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को संचालक बनाया गया था, जिसमें श्रुतिका और रजत दलाल शामिल थे। इन दोनों को ही बिग बॉस ने इस टास्क का संचालक बनाया था। जाहिर है चुम के दावेदार बनने में श्रुतिका का भी अहम योगदान रहा।

चुम दरांग को पसंद करते हैं कंटेस्टेंट्स

चुम दरांग घर में एक ऐसी सदस्य हैं जिनकी तारीफ दूसरे ग्रुप के लोग भी करते हैं। उनके साफ दिल और नेक इरादों की सराहना हर कोई करता है। इसलिए उनके हेटर्स बहुत कम हैं। ये भी बड़ी वजह है चुम के टिकट टू फिनाले के दावेदार बनने की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ